तीर्थ यात्रियों को लेकर रामेश्वरम के लिए ट्रेन रवाना, देवस्थान मंत्री ने झंडी दिखाई

जयपुर। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुधवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम् के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस स्पेशल ट्रेन में राजस्थान के सभी जिलों के कुल 1100 वरिष्ठ यात्री तीर्थ के लिए रवाना हुए। इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले वरिष्ठ यात्रियों के चेहरों पर खुशी नजर आई और इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का संदेश तीर्थ यात्रियों को पढ़ कर सुनाया।

देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत कहा कि राज्य सरकार द्वारा 17वी ट्रेन से 1100 यात्रीयों को रामेश्वरम की यात्रा करवाई जा रही है। वरिष्ठ तीर्थ नागरिक यात्रा के लिए इस वर्ष वरिष्ठजनों ने काफी उत्साह है। इस वर्ष 20 हजार यात्रियों की तुलना में लगभग 1.25 लाख यात्रियों ने यात्रा के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि जिलों की जनसंख्या के अनुपात में यात्रियों की संख्या तय कर पारदर्शिता के साथ लॉटरी निकालकर यात्रियों का चयन कर सुविधाओं के साथ यात्रा करवाई जा रही है। 

श्रीमती रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई जनकल्याणकारी वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के माध्यम से प्रदेश के 18 हजार वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन और 2 हजार यात्रियों को हवाई जहाज से काठमांडू (नेपाल) की निःशुल्क यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 16 ट्रेनों में 16975 वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर चुके है। 

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत देश के 14 धार्मिक स्थलों की यात्रा ट्रेन और पशुपतिनाथ- काठमाडू (नेपाल) की यात्रा हवाईजहाज द्वारा करवाई जा रही है। तीर्थयात्रा में रामेश्वरम्- मदुरई, जगन्नाथपुरी तिरुपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन- ओंकारेश्वर, गंगासागर- कोलकाता कामाख्या – गुहावटी, हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च तमिलनाडु आदि तीर्थ स्थानों की यात्रा करवाई जा रही है।  इस योजना में 70 वर्ष से अधिक अकेले यात्री तथा 75 वर्ष से अधिक उम्र के दम्पत्ति के साथ सहायक को भी ले जा सकते है। 

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व