उदयपुर की आयड़ नदी सीमांकन के दायरे में चिन्हित कब्जे हटाने की हिदायत

उदयपुर। आयड़ नदी सौंदर्यीकरण को लेकर चल रहे कार्यों की प्रगति देखने तथा नदी पेटे में हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए किए जा रहे सीमांकन की वस्तुस्थिति जानने के लिए बुधवार को जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने शहर विधायक ताराचंद जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आयड़ नदी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सीमांकन के दायरे में आ रहे कब्जों को हटाने की हिदायत दी।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, जिला कलक्टर पोसवाल, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, एसडीएम गिर्वा रिया डाबी, एसीईओ स्मार्ट सिटी कृष्णपालसिंह चैहान सहित नगर निगम, यूडीए और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों की टीम के साथ लेकसिटी मॉल के समीप आयड़ पुलिया पर पहुंचे। यहां उन्होंने लेकसिटी मॉल से सेवाश्रम छोर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की टीम ने नदी पेटे में उतर कर पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार किए जा रहे सीमांकन की वस्तुस्थिति देखी। अधिकारियों ने नदी पेटे के दायरे में आ रहे चिन्हित कब्जा का अवलोकन कराया। विधायक जैन ने अतिक्रमणों को जल्द से जल्द हटवाकर नदी का मूल स्वरूप लौटाने की पैरवी की।
निष्पक्ष कार्रवाई का दिलाया भरोसा
संयुक्त टीम ने किनारे बसी कॉलोनी में जाकर नदी सीमांकन के चिन्ह देखे। लोगों के अपने मकानों के पट्टे होने की बात कहने पर जिला कलक्टर ने वैध दस्तावेज दिखाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होने का आश्वासन दिया। विधायक जैन ने सुभाषनगर रपट के पास नदी के बहाव क्षेत्र में स्थित भवनों के पट्टे निरस्त करने की सिफारिश नगर निगम आयुक्त से की। आयुक्त ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिला कलक्टर ने सभी तथ्यों का अध्ययन करते हुए सीमांकन पूर्ण कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उक्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष आशीष जोशी, सचेतक भरत जोशी, पार्षद मुकेश शर्मा, पूर्व पार्षद नाना लाल वया व महेश भावसार, नगर निगम अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी सहित निगम, यूडीए और स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि आयड़ नदी सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। गत दो माह में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने नदी क्षेत्र का तीन बार दौरा किया। गत 1 फरवरी को जिला कलक्टर व जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के दौरान आयड़ नदी पेटे में लगातार अतिक्रमण किए जाने से नदी की चैड़ाई सिकुड़ने की बात सामने आई थी। इस पर जिला कलक्टर ने एसडीएम गिर्वा के नेतृत्व में कमेटी गठित कर नदी पेटे का सीमांकन कराने के निर्देश दिए थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व