गुम हुए 6 लाख के मोबाइल की घंटी दूसरे राज्यों में बज रही थी, पुलिस ने पकड़े

उदयपुर। राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने गुम हुए 30 मोबाइल ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटा दिए है। मोबाइलों की कीमत करीब 06 लाख रुपए बताई जा रही है।

उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने चोरी व गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस आउट कर परिवादियों को सुपूर्द करने के अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम कैलाश बोरीवाल के सुपरविजन में अंबामाता थानाधिकारी डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित के साथ टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा लम्बे समय से सर्कल में गुम हुए मोबाइलों की साईबर सैल के माध्यम से डिटेल प्राप्त कर 30 मोबाइलों को ट्रेस आउट किया। टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास कर राजस्थान के उदयपुर, चितौडगढ, जयपुर, जोधपुर, बांसवाडा, डूगरपुर, प्रतापगड जिलों में एवं गुजरात व महाराष्ट्र राज्य में उपयोग हो रहे मोबाईल जो करीब तीन माह से दो साल की अवधि में गुम हुए थे को रिकवर करने में सफलता हासिल की है। जिनकी कीमत करीब 06 लाख रूपये है।

उक्त मोबाइल फोन जिसमें व्यक्ति के परिवार के फोटो, विडियो, महत्वपूर्ण कागजात, मोबाईल नम्बर, सोशल मीडिया एकाउण्ट, बैक सम्बधीं यूपीआई आईडी एवं जीवन से जुडी अन्य महत्वपूर्ण चीजें संग्रहित रहती है। जिनको पाकर सभी के चेहरे खिल उठे एवं उक्त सभी ने पुलिस विभाग के प्रति आभार ज्ञापित किया।

पुलिस ने बोला ये सावधानी बरते मोबाइल उपभोक्ता
एसपी गोयल ने पुलिस द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग कर मोटरसाइकिल की टंकी पर नहीं रखे एवं पीछे जेब में, शर्ट की उपर वाली जेब में भी नहीं रखे। जिससे मोबाईल गिरने की सम्भावना रहती है एवं कहीं पर भी आने जाने के दौरान चलते वाहन पर मोबाइल पर बात नहीं करे क्योंकि कोई भी बदमाश आपसे छीनकर भाग सकता है।

  • टीम में ये शामिल थे
  • डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी
  • नन्दलाल हैडकानि
  • राजकमल बिश्नोई कानि
  • शैलेन्द्र सिंह कानि
  • निलेष कानि.।
  • गजराज स.उ.नि. साईबर सेल
  • लोकेश रायकवाल कानि. सायबर सेल

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व