असम के राज्यपाल कटारिया जीतो कोन्कलेव में बोले समाज के हर वर्ग का आर्थिक सशक्तिकरण हो

उदयपुर। जीतो उदयपुर चेप्टर की मेजबानी में शनिवार को हॉली माउण्ट रिसॉट में दो दिवसीय जीतो राजस्थान जोन का कॉनक्वेल का शुभारंभ असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

जीतो उदयपुर चेप्टर अध्यक्ष विनोद फान्दोत एवं चीफ सेक्रटरी धर्मेश नवलखा ने बताया कि मंथन में ‘‘इंस्पायर टूडे एण्ड ट्रांसफर्म टूमारो’’ की थीम पर जीतो राजस्थान जॉन का कॉनक्वेल कार्यक्रम में राजस्थान राज्य के 10 चेप्टरों से करीब 1500 से अधिक सदस्य इस आयोजन में शामिल हुए।  कार्यक्रम संयोजक संजय भण्डारी, सह संयोजक महेन्द्र तलेसरा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, जीतो एपेक्स डायरेक्टर राजकुमार फतावत, राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, राजस्थान जोन के चेयरमेन अनिल बोहरा, जोधपुर विधायक अतुल भंसाली आदि के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

महिला विंग अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि जीतों मेम्बर में आपसी मेलजोल बढ़ाने, व्यापार के नए अवसरों से रूबरू करवाने, व्यापार में अभिवृद्धि करने, सफलता के मूलमंत्र को जानने के लिए दो दिवसीय राजस्थान जोन कोन्कलेव का आयोजन किया जा रहा है। जीतो बिजनेस मीट के तहत शहर के व्यवसायी एवं राजस्थान जोन से आने वाले करीब 1500 से अधिक जीतो के प्रतिनिधि आपस में एक-दूज से संवाद किया। जैन समाज के बिजनेस से सम्बन्धित 25 स्टालों के माध्यम से अपने बिजनेस को कैसे बढ़ाए उस पर चर्चा की।  

स्वागत उद्बोधन जीतो उदयपुर चेप्टर चेयरमैन विनोद फान्दोत ने दिया। मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहां कि जीतो जैसी संस्था जो मेम्बर के व्यवसाय को बढ़ावा देती है उन्हे आरएएस एवं आईएएस की कोंचिग के साथ-साथ स्वंय सहायता केन्द्र के द्वारा छोटे-छोटे व्यवसाय को भी बढ़ावा देना चाहिए। जिससे समाज के हर वर्ग का आर्थिक सशक्तिकरण होता है।  
इस अवसर पर प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने कहां कि आप जैसा सोचते हो वैसा ही होता है। इसलिए बड़ा सोचा, सफल होने के लिए बड़े रिस्क के लिए तैयार रहो। जीवन में सफल होना है तो डटकर मेहतन करें एवं बड़ा सोचे जिससे आपके आने वाले समय में कुछ न कुछ बड़ा होकर ही रहेगा। कहते है मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती।

युथ विंग के अध्यक्ष दिव्याद दोशी व लेडिज विंग सके्रेटरी प्रीति सोगानी ने बताया कि कार्यक्रम में जीतो एपेक्स गौरव धारिवाल, रमेश जैन, रमेश हिरण, विनोद दुग्गड, सिद्धार्थ भंसाली, तुषार  भंसाली, कांतिलाल ओस्तवाल, सुखराज नाहर, राजस्थान जोन के चीफ सेके्रटरी महावीर चपलोत, राजेन्द्र छाजेड़ ने भी सम्बोधित किया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष गलूंडिया, कोषाध्यक्ष अभिषेक संचती, श्याम नागोरी, मनीष मेहता, जतिन नागोरी, लक्ष्मण शाह, सुधीर चित्तौड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आयशा गानी ने किया।
आज होंगे इनके कार्यक्रम
रविवार दूसरे दिन  भारतीय टेलीविजन होस्ट एआईएफए फिल्मफेयर पुरस्कार प्रस्तुतकर्ता सिद्धार्थ कानान, सह-संस्थापक और सीबीसी जीपी बिजनेस नितिन जैन,  एचडीएफसी म्यूचुअल फंड एमडीई सीईओ नवनीत मुनोत, कॉमेडियन, अभिनेता और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता संकेत भोसले आदि व्यवासय को कैसे आगे बढ़ाए इस पर अपने विचार रखेंगे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 431 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 318 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 266 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 238 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 331 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 503 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व