आशाधाम आश्रम उदयपुर की संस्थापिका सिस्टर डेमियन को दी श्रद्धांजलि, किया पौधरोपण

उदयपुर। उदयपुर आशा धाम आश्रम में 9 जुलाई को संस्थापिका सिस्टर डेमियन की स्मृति में एक माह पुरा होने पर सिस्टर डेनिसा के निर्देशन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सिस्टर डेमियन की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना गीत के साथ की गई, तत्पश्चात फादर राजू ने सिस्टर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य को याद किया समाज में विमंदित व दिव्यांगजन की सेवा के योगदान की सराहना की, फादर विलियम ने सिस्टर को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि उनके जैसा महान कार्य कोई नहीं कर सकता है वह एक दया की मूर्ति थी और हमेशा याद किया जाएगा।

फादर ब्रूनो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सिस्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में तथा आश्रम में सेवा के जो कार्य किये उनको याद किया साथ ही कार्यक्रम में एडवोकेट निर्मल पंडित, शीतल श्रीमाली, पटवारी साहब छगन लौहार ने अपने विचार व्यक्त किये सिस्टर अंशिटा व सिस्टम सीना जॉन द्वारा प्रार्थना गीत गाया गया सिस्टर डेमियन की यादगारी में वर्षा रोपण किया गया।

व्यवस्थापिका सिस्टर डेनिसा ने कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों को धन्यवाद अर्पित किया,पूर्व पार्षद और नगर निगम के पूर्व समिति अध्यक्ष राकेश पोरवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। आज के कार्यक्रम में आश्रम में निवासरत सभी दिव्यांगजन, स्टाफ तथा मेहमानों का भोजन प्रसाद एडवोकेट निर्मल पंडित द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहन गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया। यह जानकारी नरेश कुमार शर्मा ने दी।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 65 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 35 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 27 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 22 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 54 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 157 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व