प्रो विजय श्रीमाली को याद किया : ‘श्रीमाली के होते किसी भी छात्र की पढ़ाई फीस के बगैर रुकी नहीं’

उदयपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के पूर्व कुलपति एवं विख्यात शिक्षाविद प्रो विजय श्रीमाली की छटवीं पुण्यतिथि पर आज उदयपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया।
प्रो विजय श्रीमाली फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में शहरवासी बड़ी संख्या में जुटे और श्रीमाली के शैक्षिक जगत में किए गए कार्यों को याद किया।
फाउंडेशन के जतिन श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर शहर भर से शैक्षिक, राजनेतिक, सामाजिक संगठनों के लोगो ने प्रो श्रीमाली को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने प्रो श्रीमाली के जीवनवृत पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से शिक्षा लेने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहाँ की प्रो श्रीमाली निष्काम भाव से समाज के हित मे निरंतर चिंतन और कार्य करते थे, और उनसे हमे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।


पूर्व राज्यमंत्री और वरिष्ठ श्रमिक नेता जगदीश राज श्रीमाली ने प्रो श्रीमाली को गरीबो, वंचितों और श्रमिको का मसीहा बताया । उन्होंने कहाँ की प्रो श्रीमाली जहाँ कही शोषण देखते उसके विरुद्ध आवाज उठाने से कतराते नही थे। हमे उनके जीवन से साहस और निडरता की प्रेरणा लेनी चाहिए।


वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंघल ने प्रो श्रीमाली को हरदिल अजीज बताते हुए कहा कि किसी भी छात्र की पढ़ाई सुखाड़िया विवि में फीस के बगैर रुकी नहीं क्योंकि प्रो श्रीमाली ऐसे छात्रों की मदद के लिए सदैव सन्नद्ध रहते थे। इस अवसर पर शहर भाजपा विधायक ताराचंद जी जैन, उपमहापौर पारस सिंघवी, चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडौली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।


इस अवसर पर समाज अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ,बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पूर्व पार्षद गिरीश श्रीमाली, वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो बी एल वर्मा, पूर्व अधिष्ठाता प्रो पीके सिंह, जितेंद्र श्रीमाली, होटल।एसोसिएशन के।पूर्व अध्यक्ष भगवानलाल वैष्णव, धीरज दोषी, वर्तमान अध्यख सुदर्शन देव सिंह कारोही, जिला शिक्षा अधिकारी ओमशंकर श्रीमाली, जयंत ओझा, सुनील श्रीमाली, परमेश्वर श्रीमाली जयप्रकाश श्रीमाली, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी, देवेंद्र श्रीमाली हरीश त्रिवेदी, नर्बदशंकर श्रीमाली, गणेशलाल श्रीमाली, भावप्रकाश श्रीमाली, डॉ श्रीकांत जी ,मधुसूदन बोहरा, मना लाल जी श्रीमाली ललित त्रिवेदी जयंत श्रीमाली मयंक श्रीमाली, राकेश श्रीमाली, लवेश श्रीमाली, जयेश श्रीमाली, रोहन श्रीमाली, स्थानीय निवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन डॉ देवेंद्र श्रीमाली ने किया।
कार्यक्रम के पश्चात सांयकाल फाउंडेशन द्वारा महाराणा भूपाल अस्पताल में रोगियों एवं उनके परिजनों को प्रो विजय श्रीमाली की पुन्यस्मृति में भोजन करवाया गया। इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, सुशील श्रीमाली , जयेश श्रीमाली मानस ओझा के नेतृत्व में सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 410 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 305 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 250 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 223 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 313 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 490 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व