कार्य करने की मंशा ही आपके कार्य को सफल बनातीःआईपीएस अजयसिंह

उदयपुर। रोटरी क्लब सूर्या का आज एक निजी होटल में वर्ष 2024-25 का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जाधपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्टेलिजेन्स डॉ. अजयसिंह,विशिष्ठ अतिथि सहायक प्रांन्तपाल विकास श्रीमाली एवं पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंधवी थे।
इस अवसर पर डॉ. अजयसिंह ने कहा कि रोटरी विश्व में पूरी शिद्दत के साथ मानवता की सेवा कर रही है। मन से पवित्र रहेंगे तो ही मानवता की सेवा कर पायेंगे। हमारी कार्य करने की मंशा ही हमारें कार्य को सफल बनाती है।
समारोह में निर्मल सिंघवी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल,सचिव शाहिद हुसैन,विकं्रात शाकद्विपी,धीरज जोशी, निधि सक्सेना, पुनीत सक्सेना,अमित माथुर,मनीष बेन्जामिन,डॉ.छगन पटेल,जयश्री बेन्जामिन,गजेन्द्र अग्रवाल,उमेश शर्मा,संदीप, प्राची शाकद्विपी ,प्रदीपसिंह चौहान व सुनीता शर्मा को शपथ दिलायी।
सिंघवी ने कहा कि रोटरी विश्व में सबसे ज्यादा जनहित के मुद्दों पर समाज सेवा करने में अग्रणी रहती है। कहंी पर भी केाई आपदा आयें तो रोटरी सबसे शीघ्र पंहुचती है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि वे इस वर्ष प्रतिमाह महिलाओं के लिये चिकित्सा शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसके अलावा क्लब पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण एवं सर्व धर्म के त्यौहार मनायेगा।
समारोह में धीरज जोशी व अमित माथुर ने संगीतमय गीतों की,दर्शना जोशी सहित नन्हीं बालिका ने संगीतमय नृत्य की प्रस्तुति दे कर समारोह में समां बांध दिया।
चार्टर अध्यक्ष पुनीत सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब की 4 वर्ष की सेवा यात्रा की जानकारी दी। निवर्तमान अध्यक्ष विक्रंात शाकद्विपी ने विगत वर्ष किये गये सेवा कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन निधि सक्सेना,जयश्री बेन्जामिन,सुनीता शर्मा ने किया। अंत में सचिव शाहिद हुसैन ने आभार ज्ञापित किया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व