‘चलो कुछ ऐसा किया जाए, मरने के बाद भी जीया जाए…’

  • Udaipur
  • August 3, 2024
  • 0 Comments

उदयपुर। राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में रविन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के तत्वावधान में सवाल आपके जवाब हमारे जन जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को आरएनटी परिसर स्थित न्यू ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इसमें अंगदान के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित 600 से अधिक लोगों ने अंगदान की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान आरएनटी के विशेषज्ञ पैनल ने लीवर, किडनी, ब्रेन, हार्ट सहित अन्य विषयों पर लोगों के सवालों के जवाब दिए।
कार्यशाला के प्रारंभ में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ विपिन माथुर ने स्वागत करते हुए अंगदान की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अंगदान के माध्यम से 7 से 8 लोगों को नया जीवन दे सकता है। अंगदान ही एक मात्र ऐसा विकल्प है जिसमें मरने के बाद भी जिन्दा रह सकते हैं। उन्होंने महर्षि दधीचि के देहदान का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व में अंगदान का प्रथम उदाहरण महर्षि दधीचि हैं। उनकी अस्थियों से ही वज्र जैसा शस्त्र बना जिससे दुष्टों का विनाश किया गया। उन्होंने कहा कि भारत में अंगदान को लेकर जागरूकता की है, इससे कई आवश्यकता वाले मरीजों को जरूरत अंग नहीं मिल पाते। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया।
जिज्ञासाओं का किया समाधान
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व नियंत्रक एवं सीनियर गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ विपिन माथुर, गैस्ट्रो सर्जन डॉ डीके शर्मा, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ मुकेश शर्मा, डॉ विनय नाथानी, न्यूरो फिजिशियन डॉ तरुण रलोत,  न्यूरो सर्जन डॉ गौरव जायसवाल, यूरोलॉजिस्ट डॉ वरुण लड्ढा एवं ट्रांसप्लांट व ऑर्गन रिट्रीवाल के नोडल ऑफिसर यूरोलॉजिस्ट डॉ सुनील गोखरू ने विभिन्न सवालों के जवाब दिए।  विशेषज्ञों ने हेल्दी लाइफ स्टाइल के बारे में बताया। साथ ही बीमारी होने पर विशेषज्ञों से संपर्क करने तथा डॉक्टर की सलाह के बिना इलाज बंद नहीं लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि कई बार बिना परामर्श के दवाओं का सेवन करने से शहर के महत्वपूर्ण अंगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पैनल ने अंगदान ट्रांसप्लांट व ब्रेन डेथ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सर्जन डॉ राजवीर सिंह व सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर हरीश चौबीसा ने किया।


600 ने ली शपथ
कार्यक्रम में आरएनटी मेडिकल कॉलेज स्टाफ, मेडिकल स्टूडेंटस्, नर्सिंग स्टूडेंटस्, समाजसेवी सहित करीब 600 से अधिक लोग मौजूद रहे। सभी ने अंगदान की शपथ ली। वहीं एक्सपर्ट पैनल सहित 60 से अधिक लोगों ने नोटो ( की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड प्रतिज्ञा कर सर्टिफिकेट डाउनलोड किया। इच्छुक व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन कर अंगदान की रजिस्टर्ड प्रतिज्ञा कर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
पहले अंगदाता के परिजनों का सम्मान
कार्यक्रम में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के पहले ब्रेन डेथ अंगदाता नीमच मध्यप्रदेश निवासी स्व. माणकलाल के परिजनों का उपरणा ओढ़ा कर व पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया गया। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। अंगदान जन जागरूकता माह जुलाई 2024 में महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें पीजी छात्रों व यूजी छात्रों में क्विज प्रतियोगिता, नर्सिंग के छात्रों में निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता, रंगोली व पोस्टर प्रेजेंटेशन आदि स्पर्धाएं हुई। कार्यशाला के दौरान इन स्पर्धाओं के विजेताओं को भी प्रशस्ति प्रमाण प्रदान किए गए।  साथ ही कार्यक्रम में सहयोग के लिए आरएनटी के सभी सात ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 415 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 316 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व