श्री सम्मेद शिखर जी में निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ी जनमेदिनी

  • Udaipur
  • October 22, 2024
  • 0 Comments

उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के तत्वावधान में आयोजित सकल जैन समाज की 12 दिवसीय श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक तीर्थ यात्रा आज दसवें दिन आनन्ददायक यात्रा सम्पन्न होने की खुशी में वहंा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मेवाड़ रिजन के चेयरमैन अनिल नाहर ने बताया कि आज दसवें दिन तीर्थयात्रियों ने कल पवित्र पहाड़ की यात्रा सफल एवं सुगम होने की खुशी में विश्व विख्यात भगवान पार्श्वनाथ के मंदिर मे स्थित कोड़ियाँ धर्मशाला से पुरूष पीले वस्त्र एवं महिलाए लाल चुन्दर पहने एकरूपता प्रदर्शित करते हूए बेण्ड बाजों के साथ भक्ति गीतों पर झुमते हुए शोभायात्रा में साथ चलें। यह शोभायात्रा लगभग 1.5 किलोमीटर विभिन्न मार्गाे से होते हुए पुज्य क्षैत्रपाल भोमिया जी के मंदिर पर समाप्त हुई। जहां का वातावरण तीर्थयात्रियों का उत्साह,जोश ,एवं भक्ति से सरोबार गगनभेदी जयकारो से गुंजायमान हो उठा। इससे पूर्व यात्रियों द्वारा मेवाड रिजन के चेयरमेन अनिल नाहर मंजु नाहर मुख्य संघपति मनमोहन सिंघवी संघपति दिलीप सुराणा महावीर चोधरी शांतिलाल वेलावत संयोजक पिंकी माण्डावत विजय सिसोदिया का बहुमान किया गया।
इस शोभायात्रा में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन,पुर्व विधान सभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत सहित कई गणमान्य शामिल हुए। यात्रा को सफल बनाने में विजय सिसोदिया, प्रकाश कोठारी, गुणवंत वागरेचा, अरविंद बडाला सचिव महेश पोरवाल, पारस ढेलावत आदि की प्रभावी भूमिका पर चेयरमेन अनिल नाहर ने आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 361 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 263 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 199 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 180 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 252 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 446 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व