अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

उदयपुर। रैडिसन ब्लू पैलेस रिसॉर्ट और स्पा, उदयपुर, दुनिया की मशहूर रैडिसन होटल्स चेन की शानदार संपत्तियों में से एक है। यह अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की मुख्य शूटिंग लोकेशन के रूप में लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। फिल्म के ट्रेलर, जो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रिलीज़ हुआ है, में इस पैलेस का शानदार वास्तुशिल्प और राजसी माहौल दिखाया गया है। इस फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य इसी संपत्ति पर फिल्माए गए हैं। ट्रेलर में इस रिसॉर्ट की सबसे मशहूर जगहों का करीबी नजारा दिखाई देता है। इनमें आलीशान राज महल, विस्तृत उदयचौक, महल जैसे लग्जुरियस सुइट और अनोखा गुंबद शामिल हैं।
इससे पता चलता है कि फिल्म के एक महत्वपूर्ण भाग की शूटिंग यहां की गई है। इसमें पैलेस के राजसी ठाठबाट और भव्यता की झलक मिलती है। आकर्षक परिदृश्य इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी पर व्यापकता और प्रामाणिकता की एक बेजोड़ छाप छोड़ते हैं। बीते वक्त में यह पैलेस कई सेलीब्रिटी शादियों का गवाह बना है।

इनमें ईशा अंबानी और आनंद परिमल की प्री-वेडिंग सेरेमनी, नील नितिन मुकेश और रुक्मणी की शादी, आदि शामिल हैं। इसके साथ ही दूसरे प्रभावशाली विवाह समारोह का आयोजन भी यहाँ किया जा चुका है। रैडिसन ब्लू पैलेस दुनिया में सबसे लोकप्रिय शादी के स्थानों में से एक है, और इसलिए यह फिल्म की शूटिंग के लिए भी एक बेहतरीन जगह बन गया है। फिल्म में एक वेडिंग सीक्वेंस है, जहाँ यह पैलेस देखने लायक बैकड्रॉप देता है। इसका बेजोड़ वास्तुशिल्प और राजसी आकर्षण फिल्म की सिनेमैटोग्राफी को और ज्यादा खूबसूरत बनाता है।


पैलेस ने इस मौके पर मार्च में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सियाल और किरण कुमार जैसे कई सितारों की मेजबानी की। कुछ दिन पहले बॉलीवुड के खिलाड़ी ने इस फिल्म का गाना ‘हौले हौले’ लॉन्च किया था। इस गाने के परिदृश्य में मशहूर पैलेस को दिखाया गया था और सितारे शादी की धुन पर थिरक रहे थे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व