रिटायर्ड सुबेदार और उसकी पत्नी की हत्या भतीजे ने ही की थी

झुंझुनूं। झुंझुनूं के बजावा सुरों का गांव में रिटायर्ड सूबेदार व उसकी पत्नी की हत्या पारिवारिक रंजिश के चलते की गई थी। हत्या का मुख्य आरोपी नवीन कुमार पूनियां मृतक महावीर सिंह पूनियां का दूर के रिश्ते में भतीजा है। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
वह बुजुर्ग दम्पती के साथ उनके बेटे व परिवार के एक अन्य सदस्य की भी हत्या करना चाहते थे, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। एसपी राजर्षि राज ने बताया कि पूछताछ सामने आया है कि मृतक महावीरसिंह पूनियां व उनके भाइयों में कुछ साल पहले जमीन को लेकर बंटवारा हुआ था। उस समय महावीरसिंह ने नवीन के परिवार का सहयोग नहीं किया। आरोपी नवीन महावीर सिंह के बेटे नरेंद्र की दुकान पर ही काम करता था। लेकिन उसे बात-बात पर ताने सुनने को मिलते। इससे वह महावीर सिंह के परिवार से रंजिश रखने लगा। आरोपी नवीन का महावीरसिंह के घर पर करीब डेढ साल से आना जाना भी बन्द था। वह कई दिनों से बुजुर्ग दम्पती व उनके बेटे नरेन्द्र सिंह की हत्या की योजना बना रहा था। इसके लिए उसने अपने दोस्त अर्पित को तैयार किया। दोनों ने 30 जुलाई को गुडगावं से आकर सोते हुए दम्पती की हत्या कर दी और वहां से बाइक लेकर फरार हो गए। दोनों वापस गुडगांव चले गए।
इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने बजावा सुरों का निवासी नवीन कुमार पूनियां (24) पुत्र हवासिंह है व दुंदहेरा, गुडग़ांव निवासी अर्पित महीश (22) पुत्र प्रमोद महीश को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

गांव बजावा सुरों का में 30 जुलाई की रात रिटायर सुबेदार महावीर सिंह पूनियां (70) व पत्नी भानवती देवी (68) खाना खाकर घर के सामने खेत मे बने पशुओं के बाड़े में सो गए थे। सुबह मृतक के बेटे नरेंद्र की पत्नी सोनिया पशुओं के बाड़े में गई तो बुजुर्ग दम्पती खून से लथपथ चारपाई पर पड़े हुए दिखे।

Related Posts

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। विशानागर नवयुवक समिति द्वारा आयोजित विनस प्रीमियर लीग का फाइनल बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।लीग में कुल 9 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला…

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

उदयपुर, उज्जैन उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। श्री त्रिवेदी मेंवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित श्री सुनील जी जोशी एवं एकलिंनाथ धाम के संयोजक पंडित श्री…

You Missed

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

  • January 20, 2026
  • 4 views
विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

  • January 19, 2026
  • 103 views
उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

  • January 19, 2026
  • 15 views
उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 34 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 79 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 26 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा