दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु ,बंगाल, पंजाब, उड़ीसा, जम्मू , दिल्ली जीते

डॉ. तुक्तक भानावत
उदयपुर।
नारायण सेवा संस्थान और डीसीसीआई के तत्वावधान में चल रही चौथी नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी T-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न ग्राउंडों पर कुल 8 मैच खेले गए। हर टीम के दिव्यांग खिलाडियों ने मैदान जीतने के साथ दर्शकों का दिल भी जीता।
प्रतियोगिता के संयोजक रविश कावड़िया ने बताया कि प्रथम पारी में उत्तर प्रदेश बनाम गुजरात, हिमाचल बनाम महाराष्ट्र, बिहार विरुद्ध तमिलनाडु और विदर्भ वर्सेस बंगाल के मध्य मैच खेले गए।


जिसमें क्रमशः गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु व प,बंगाल ने शानदार खेल का परिचय देते हुए जीत दर्ज की। प्रथम पारी के मैन ऑफ द मैच गुजरात के असित जयसवा, महाराष्ट्र के वृषांत गुंजाल, तमिलनाडु के जयकांथन और बंगाल के जयेश परमार रहे।
दोपहर में दूसरी पारी के दौरान खेले गए मुकाबलों में आंध्रप्रदेश वर्सेस पंजाब, चंडीगढ़ बनाम उड़ीसा,जम्मू-कश्मीर वर्सेस बड़ौदा और दिल्ली विरुद्ध केरल के मध्य मैच हुए। जिसमें पंजाब, उड़ीसा, जम्मू और दिल्ली विजय हुई। दूसरी पारी में मैन ऑफ द मैच क्रमशः पंजाब के अवतार भुल्लर, जम्मू के निखिल मन्हास, दिल्ली के मोहम्मद सादिक और उड़ीसा से जगजीत मोहंती रहे।


डीसीसीआई के रविकांत चौहान ने कहा प्रत्येक मैन ऑफ़ द मैच को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है, साथ ही उन्होंने नारायण सेवा संस्थान और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा दिव्यांगों के लिए जो व्यवस्थाएं है वे बेमिशाल है।

  • Related Posts

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 363 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 265 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 200 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 181 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 253 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 447 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व