उदयपुर के डॉ. मनु को राज्य स्तरीय सम्मान, नामचीन पत्रकार मदन मोदी के बेटे है

उदयपुर। विश्व एड्स दिवस के मौके पर राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उदयपुर ज़िल एड्स नियंत्रण सोसाइटी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनु मोदी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
जयपुर में राजस्थान स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सभागार में आयोजित इस समारोह में राज्य की स्वास्थ्य सचिव डॉ. गायत्री राठौड़ ने डॉ. मनु मोदी को सम्मानित करते हुए सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर डायरेक्टर एड्स शाहीन अली खान, अतिरिक्त निदेशक डॉ. केसरी सिंह, कई गणमान्य अतिथि और कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की उदयपुर इकाई का राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवशाली स्थान है। इससे पूर्व भी डॉ मनु मोदी को जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी में दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. मनु को दो बार जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त हो चुका है।
बता दें कि मनु उदयपुर के नामचीन पत्रकार और लेखक मदन मोदी के बेटे है। मदन मोदी इन दिनों यूटयूब के जरिए भी देश-दुनिया में लोगों को कई बीमारियों को लेकर जानकारियां दे रहे है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 60 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 32 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 26 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 22 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 51 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 153 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व