प्रयागराज कुंभ 2025 : उदयपुर मार्बल एसोसिएशन ने 1111 थालिया और थैले भेट किए

उदयपुर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 144 वर्ष के बाद 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित हो रहे हरित महाकुंभ में भाग लेने के लिए विश्व भर से लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे।  महाकुंभ को प्रदूषण मुक्त करने के एक थाली एक थैला अभियान के क्रम में उदयपुर मार्बल एसोसिएशन ने 1111 थालिया और थैले उदयपुर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत स्वयंसेवी संस्थान (छळव्) प्रमुख गणपत लोहार को भेट की।
गणपत लोहार ने बताया कि कुंभ को पर्यावरण युक्त, प्लास्टिक मुक्त हो ऐसा संकल्प सभी समाज ने लिया है, जिसमे सम्पूर्ण समाज अपनी भागीदारी करने वाला है। इस महाकुंभ में देश विदेश से लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु पहुंचने वाले है 45 दिन तक चलने वाले इस कुंभ में प्लास्टिक की वजह से करीब 40 हजार टन कचरा उत्सर्जित होने का अनुमान है जिससे पर्यावरण को कितना नुकसान होगा ये चिंता का विषय है। समाज अपने स्तर पर कैसे इस कचरे को रोक सके या कम कर सके इसको लेकर देश भर में एक थैला और एक थाली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत उदयपुर मार्बल एसोसिएशन ने पर्यावरण गतिविधि की प्रेरणा से इस कुंभ को हरित कुंभ बनाने के लिए संकल्प लिया और वहां जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 1111 थैले और थालियां पर्यावरण गतिविधि के कार्यकर्ताओं को भेंट की।
उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का यह प्रयास सभी श्रद्धालुओं को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने और और इस महाकुंभ को जनभागिता के द्वारा विश्व का सबसे बड़ा हरित एवं स्वच्छ कार्यक्रम बनाने की दिशा में एक बहुत ही अनूठी और उल्लेखनीय पहल है।
इस अवसर पर मार्बल मंडी के वरिष्ठ सदस्य प्रभाष राजगढ़िया, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राव, सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर, सह सचिव नरेन्द्र सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 339 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 239 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 184 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 162 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 225 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 422 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व