राजस्थान बिजली निगम में 487 पदों प सीधी भर्ती, ऐसे करें एप्लाई

जयपुर। राजस्थान के पांच विद्युत निगमों में विभिन्न संवर्ग के कुल 487 पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। बिजली कम्पनियों में विभिन्न पदों यथा कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 228 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (मैकेनिकल) के 25 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (सी एण्ड आई/कम्युनिकेशन) के 11 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (फायर एण्ड सेफ्टी) के 2 पदों, कनिष्ठ रसायनज्ञ के 5 पदों तथा तकनीशियन-III (आईटीआई) के 216 पदों (कुल 487) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उक्त पदों हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी जनवरी 2025 में जारी की जायेगी।

ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की गई भर्ती सम्बन्धी घोषणाओं के अनुसरण में राज्य सरकार की पांचों विद्युत कम्पनियों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम, जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) के विभिन्न संवर्गों के पदों से जुड़ने हेतु इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगें गये हैं। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्युत निगमों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए सीधी भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन के अनुसार उपरोक्त सभी पदों हेतु जनवरी 2025 से निम्न में से किसी भी वेबसाईट पर जाकर लिंक के जरिए आवेदन किया जा सकता है- www.energy.rajasthan.gov.in, www.energy.rajasthan.gov.in/rrvun, www.energy.rajasthan.gov.in/rrvpn, www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl, www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl, www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 413 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 315 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व