कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल और खुद को मारी गोली

चित्तौड़गढ़। जिले में बेगूं डिप्टी के गनमैन कांस्टेबल ने बेगूं थाने की महिला कांस्टेबल के सीने में गोली मार दी। कांस्टेबल ने खुद को भी गले में गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेफर किया गया है।
एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि महिला कांस्टेबल पूनम सोमवार शाम करीब सात बजे थाने के सामने स्थित उसके किराए के कमरे पर पहुंची तो कांस्टेबल सियाराम वहां पहले से मौजूद था। उसने सर्विस पिस्टल से कांस्टेबल पूनम के सीने में गोली मार दी और खुद को भी गले में गोली मार ली। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
सोमवार शाम को ठुकराई पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान जाप्ते में पूनम भी शामिल थी। दस्ते में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूनम किसी भी प्रकार से परेशान नजर नहीं आ रही थी।
कमरे में दो गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। थाने से अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को बेगूं उप जिला चिकित्सालय पहुुचाया। जहां से उन्हें चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 217 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 397 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व