उदयपुर कोर्ट परिसर बलीचा शिफ्ट हो और आयड़ चौकी बने थाना – शहर विधायक

उदयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर में उदयपुर संभाग के भाजपा विधायकों से आने वाले बजट को लेकर सुझाव मांर्गे। इस पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने प्रस्ताव दिया कि न्यायालय परिसर को बलीचा में पूर्व में मिली जमीन पर भवन बनाकर शिफ्ट किया जाए और आयड़ चौकी को थाना बनाया जाए।
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर संभाग के सभी भाजपा विधायकों की बैठक ली और बैठक में आने वाले बजट में सभी भाजपा विधायकों से अपने-अपने विधानसभा के लिए तीन-तीन प्रस्ताव मांगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्ताव मांगने पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपनी ओर से तीन प्रस्ताव रखे, जिसमें मुख्य रूप से आयड़ पुलिस चौकी को थाने में क्रमोन्नत किया जाए ताकी असामाजिक तत्वों को काबू में किया जाए। इसके साथ ही विधायक जैन प्रस्ताव ने दिया कि न्यायालय परिसर के लिए पूर्व में बलीचा मेें करीब 80 बीघा जमीन आवंटित हो चुकी है और वर्तमान में न्यायालय परिसर में जगह की काफी कमी है। ऐसे में आवंटित हुई जमीन पर भवन बनाकर कोर्ट चौराहे पर स्थित न्यायालय परिसर को वहां पर शिफ्ट किया जाए। इसके साथ शहर विधायक ताराचंद जैन ने तीसरा प्रस्ताव दिया कि प्रतापनगर से बलीचा मार्ग पर स्थित आयड़ नदी पर वर्तमान में 2 लेन पुलिया मौजूद है, जबकि इसक दोनों तरफ 4 लेन सडक़ बनाई जा चुकी है। ऐसे में यह 2 लेन पुलिया बोटलनेक बन गई है। इस पुलिया पर यातायात का भारी दबाव रहता है, ऐसे में यहां पर 4 लेन की पुलिया बनाई जाए। शहर विधायक ताराचंद जैन के प्रस्तावों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया है। इस मौके पर केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल भील, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, सलूम्बर विधायक शांता देवी मीणा सहित संभाग के भाजपा विधायक मौजूद थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 151 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व