बिहार चुनाव में राजस्थान भाजपा की महिला मोर्चा टीम ने संभाला मोर्चा

पटना, जयपुर, उदयपुर। बिहार के आसन्न विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इस चुनाव में राजस्थान से भाजपा महिला मोर्चा का दल बिहार चुनाव में उतरा जिसमें वरिष्ठ नेत्रियों को अहम जिम्मेदारी मिली है।

इसी क्रम में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्रियों का एक सशक्त दल बिहार भेजा है, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार का कामकाज संभालेगा। पूर्व में हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी राजस्थान की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपने आक्रामक और प्रभावशाली प्रचार शैली से भाजपा उम्मीदवारों को निर्णायक जीत दिलाई थी। इसी अनुभव और ऊर्जा को देखते हुए इस बार भी महिला मोर्चा की टीम को विशेष भूमिका सौंपी गई है।

महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पिंकी मांडावत के नेतृत्व में गठित इस दल में ममता शर्मा, आरती कांगोटिया, संगीता सोलंकी, शोभा भंडारी, ममता कटारा, कोमल गहलोत, प्रमा, नीलम मिश्रा, शांता, ज्योति कंवर सहित कुल 31 वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता शामिल हैं। महिला मोर्चा के इस दल ने पटना पहुंचकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्थान किया है। इसमें उदयपुर की कई कार्यकर्ता शामिल है।

राजस्थान महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएँगी। भाजपा पदाधिकारियों का मानना है कि महिला मोर्चा की सक्रियता से बिहार में चुनाव का माहौल और भी रोमांचक बनेगा तथा महिला मतदाताओं के बीच भाजपा को व्यापक समर्थन प्राप्त होगा।

Related Posts

हॉट सीट से अमिताभ बच्चन उदयपुर की प्रतिभा को बोले छोटे लोग नाटे और लंबे हो जाते हैं? हमे करना ही नहीं चाहिए!

उदयपुर. उदयपुर शहर की योग प्रशिक्षक प्रतिभा सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को योग का अभ्यास कराया। मंच पर मौजूद बच्चन ने पूरे…

एसआई पेपर लीक में एसओजी ने राजस्थान में 3 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट पकड़े

जयपुर। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की गहन कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसओजी श्री विशाल बंसल ने बताया कि निरंतर अनुसंधान के…

You Missed

उदयपुर की मनस्वी अग्रवाल ने अंटार्कटिका पर तिरंगा फहराया

  • December 15, 2025
  • 3 views
उदयपुर की मनस्वी अग्रवाल ने अंटार्कटिका पर तिरंगा फहराया

लेफ्टिनेंट अभिराज चौहान एवं इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर प्रथम रोहिड़ा का स्वागत किया

  • December 15, 2025
  • 3 views
लेफ्टिनेंट अभिराज चौहान एवं इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर प्रथम रोहिड़ा का स्वागत किया

उदयपुर के मावली की बेटी हिमानी श्रीमाली के लिए विधानसभा में बजी तालियां

  • December 15, 2025
  • 3 views
उदयपुर के मावली की बेटी हिमानी श्रीमाली के लिए विधानसभा में बजी तालियां

गुजरात सांसद के 3 रिश्तेदारों की राजस्थान में एक्सीडेंट में मौत

  • December 15, 2025
  • 5 views
गुजरात सांसद के 3 रिश्तेदारों की राजस्थान में एक्सीडेंट में मौत

हॉट सीट से अमिताभ बच्चन उदयपुर की प्रतिभा को बोले छोटे लोग नाटे और लंबे हो जाते हैं? हमे करना ही नहीं चाहिए!

  • December 15, 2025
  • 5 views
हॉट सीट से अमिताभ बच्चन उदयपुर की प्रतिभा को बोले छोटे लोग नाटे और लंबे हो जाते हैं? हमे करना ही नहीं चाहिए!

एसआई पेपर लीक में एसओजी ने राजस्थान में 3 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट पकड़े

  • December 14, 2025
  • 4 views
एसआई पेपर लीक में एसओजी ने राजस्थान में 3 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट पकड़े