उदयपुर-सलूंबर में लगातार बारिश जारी, आज राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट

उदयपुर डेस्क. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण उदयपुर में दूसरी रात को भी झमाझम बारिश हुई। आज सवेरे भी उदयपुर शहर और गांवों में बारिश हो रही है। मंगलवार को भी राजस्थान के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

उदयपुर और सलूंबर जिले में बीती रात से बारिश का दौर चल रहा है। आज सवेरे भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए और तेज बारिश चल रही है। कई बच्चे आज खराब मौसम के चलते स्कूल नहीं गए तो बारिश के बीच सर्दी बढ़ गई है और किसानों के खेतों में पड़ी फसलें खराब हो रही है।

उदयपुर जिले के मावली में 12, कुराबड़ में 19, लसाड़िया में 35, सराड़ा में 30, झल्लारा में 39, सलूंबर में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में 44, प्रतापगढ़ शहर में 70, दलोत में 28, छोटी सादड़ी में 26 एमएम बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में 17, गंगरार में 25, कपासन में 27, भूपालसागर में 26, राशमी में 16 एमएम बारिश हुई।
संभाग के राजसमंद जिले के देलवाड़ा में 21, राजसमंद शहर में 10, सरदारगढ़ में 11, नाथद्वारा और रेलमगरा में 9-9 एमएम मापी गई।

मौसमविद् प्रो. नरपत सिंह राठौड़ कहते है कि मध्य अरब सागर में 16 अक्टूबर को बने चक्रवात का प्रभाव है। इससे उत्तरी अरब के कोंकण तट के समीप बने अवदाब से मेवाड़-वागड़ में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में हल्की बरसात होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में अरब सागरीय विक्षोभ का प्रभाव अगले दो-तीन दिन तक मेवाड़ पर बना रहेगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व