खेरवाड़ा में 361 करोड़ का एलिवेटेड रोड स्वीकृत, एनएचएआई ने टेंडर लगाया

उदयपुर। उदयपुर से अहमदाबाद के बीच खेरवाड़ा में एलिवेटेड रोड को लेकर सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा किए गए प्रयास रंग लाए हैं। सांसद ने खेरवाडा वासियों की परेशानियों को देखते हुए इस मामले में व्यक्तिगत रुप से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने 361 करोड रुपए का एलिवेटेड रोड स्वीकृत कर दिया है और एनएचएआई ने निर्माण के लिए निविदा भी आमंत्रित कर दी है।
सांसद डॉ रावत ने बताया कि खेरवाड़ा कस्बे में लंबे समय से एलिवेटेड रोड बनाने की चल रही मांग अब शीघ्र पूर्ण होने जा रही है। उन्होंने बताया कि कस्बे में पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 48 पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने की मांग चल रही थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें विलंब हो गया। अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एनएच 48 पर खेरवाड़ा कस्बे में 361.56 करोड़ की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए 30 अक्टूबर 2025 को निविदा जारी की है।
उल्लेखनीय है कि खेरवाड़ा में एलिवेटेड रोड की मांग व्यापार महासंघ द्वारा लंबे समय से की जा रही थी तथा गत सितम्बर माह में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद डॉ रावत के नेतृत्व में अध्यक्ष अमित कलाल व संरक्षक पारस जैन ने नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में मुलाकात की थी। सांसद डॉ रावत ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार जताया है।
खेरवाडा में सांसद का आभार जताया
शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 48 पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने की स्वीकृति होने की जानकारी दी तो सभी ने सांसद डॉ रावत का आभार जताया। इस दौरान पूर्व विधायक नानालाल अहारी ,पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ,खेरवाड़ा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी आहारी, उप सरपंच विक्रांत कोठारी आदि उपस्थित थे। पदाधिकारी ने एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के शीघ्र प्रारंभ किए जाने की घोषणा पर सांसद रावत का आभार एवं अभिनंदन किया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 362 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 264 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व