अहमदाबाद में आचार्य महाश्रमण की मेवाड़ यात्रा का दायित्व हस्तांतरण के साक्षी बने सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण अहमदाबाद चातुर्मास संपन्न कर मेवाड़ की और विहार करेंगे। इस दृष्टि से अहमदाबाद चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा आगामी मेवाड़ यात्रा हेतु ध्वज और दायित्व हस्तांतरण का कार्यक्रम आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में कोबा अहमदाबाद स्थित प्रेक्षा विश्व भारती में आयोजित हुआ। सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं की साक्षी में अहमदाबाद चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष अरविंद संचेती और उनकी टीम ने मेवाड़ कांफ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत और टीम को एक माह की यात्रा का ध्वज प्रदान कर दायित्व हस्तांतरित किया।
इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने चातुर्मास संपन्न होने पर परदेशी राजा के संस्मरण को बड़े ही मार्मिक तरीके से फरमाया। अपने मंगल प्रवचन में आचार्य श्री ने फरमाया कि श्रावक श्राविकाओं में उनके जीवन में धर्म की श्रद्धा बनी रहे। जिस तरह से पानी बहता रहे वही श्रेष्ठ होता है उसी तरह से साधु तो रमता ही भला होता है। मेवाड़ का श्रावक समाज इस यात्रा में अधिक से अधिक धर्म लाभ लेकर जीवन को रमणीय बनाए।
मेवाड़ कांफ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी ने महती कृपा कर एक माह की मेवाड़ यात्रा का सम्पूर्ण दायित्व मेवाड़ कांफ्रेंस को प्रदान किया है इसके लिए मेवाड़ का सम्पूर्ण श्रावक समाज आपके प्रति कृतज्ञ है। आचार्य संघ अपनी धवल वाहिनी के साथ लम्बे-लम्बे डग भरते हुए अहमदाबाद चातुर्मास स्थल से विहार कर मेवाड़ की ओर पधार रहे है। आगामी 20 नवंबर को आचार्य श्री महाश्रमण का मेवाड़ स्तरीय स्वागत समारोह ऋषभदेव में आयोजित होगा। जिसमें संपूर्ण मेवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों के 5000 से ज्यादा श्रावक श्राविकाएं सहभागी बनेंगे। फत्तावत ने आचार्य श्री महाश्रमण से मेवाड़ में चातुर्मास कराने का पुरजोर निवेदन किया जिसकी श्रावक श्राविकाओं ने झोली फैलाकर अर्जी रखी। पूरा पंडाल मेवाड़ में चातुर्मास कराओ के नारों से गुंजायमान हो गया।


दायित्व हस्तांतरण कार्यक्रम में राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में संयोजक पंकज ओस्तवाल, किशनलाल डागलिया, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र चोरडिय़ा, महामंत्री बलवंत रांका, कोषाध्यक्ष कमलेश कच्छारा, अभातेयूप के अध्यक्ष पवन मांडोत, टी पी एफ के उपाध्यक्ष नवीन चोरडिय़ा, कल्याण मित्र डॉ विनोद पोरवाल, सलिल लोढ़ा,तेरापंथ मेवाड़ मंडल अहमदाबाद के अध्यक्ष रमेश पगारिया, मंत्री कपिल पोखरना, दीपक सिंघवी,सुबोध दुग्गड, विनोद मांडोत,सुनील मुनोत, सूरजमल इन्टोदिया,नानालाल कोठारी,जय चौधरी, राकेश सूतरिया, लाभचंद हिंगड, ताराचंद सिंघवी, प्रकाश पितलिया, आदि सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


फत्तावत ने बताया कि 6 नवम्बर प्रात: मंगल विहार करते हुए गांधी नगर, 7 नवम्बर को सिहोली, 8 नवम्बर को चन्द्रकला, 9 नवम्बर को प्रांतिज, 10 नवम्बर को सलाल, 11 नवम्बर को हिम्मतनगर, 12 नवम्बर को विरावड़ा, 13 नवम्बर को रामगढ़, 14 नवम्बर नंदीसन, 15 नवम्बर को शामलाजी होते हुए 16 नवम्बर को रतनपुर बॉर्डर राजस्थान सीमा में प्रवेश करेंगे। जहां सम्पूर्ण धवल वाहिनी का मेवाड़ी परम्परा से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। आचार्य महाश्रमण 25 व 26 नवम्बर को उदयपुर, 29 नवम्बर को नाथद्वारा, 30 नवम्बर को कांकरोली, 1 दिसम्बर को राजसमंद, 2 दिसंबर को केलवा, 5 दिसम्बर को दिवेर आदि मेवाड़ के मुख्य क्षेत्रों में प्रवासित रहेंगे। जहां सम्बंधित क्षेत्रों की तेरापंथी सभाएं आचार्य संघ की अगवानी करते हुए धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

Related Posts

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

राहुल सामरजयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बजट 2026-27 राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित…

राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान में पिछले दिनों चर्चा में आए एक सरकारी डॉक्टर अशोक शर्मा जहां से एपीओ हुए वहीं पर उसी कुर्सी पर बैठ गए। वे कोर्ट…

You Missed

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

  • February 11, 2026
  • 11 views
राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

  • February 9, 2026
  • 40 views
राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

  • February 9, 2026
  • 23 views
स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

  • February 9, 2026
  • 22 views
थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

  • February 3, 2026
  • 48 views
वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

  • February 3, 2026
  • 45 views
राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट