मुंबई एयरपोर्ट 20 नवंबर को 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, जाने पूरी जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र का मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट CSMIA पर 20 नवंबर को छह घंटे के लिए उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे पूरी तरह बंद रहेंगे। यह फैसला मानसून के बाद होने वाले वार्षिक मेंटेनेंस के लिए लिया गया है, ताकि सुरक्षा और संचालन से जुड़े मानकों को बेहतर बनाया जा सके।

अधिकारिक बयान के मुताबिक, बंद के दौरान रनवे की गहन जांच, सतह की मरम्मत, रनवे लाइटिंग, मार्किंग और ड्रेनेज सिस्टम जैसे कई तकनीकी हिस्सों का परीक्षण किया जाएगा। प्रबंधन का कहना है कि यह काम अंतरराष्ट्रीय उड़ान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

यहां रोजाना करीब 950 उड़ानें संचालित होती हैं। इसमें मुख्य रनवे 9/27 और सेकेंडरी रनवे 14/32 शामिल हैं, जो एक दूसरे को इंटरसेक्ट करते हैं। मेंटेनेंस के चलते उड़ानों पर असर पड़ेगा। इधर, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) अगले महीने 25 दिसंबर से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने जा रहा है। क्रिसमस के दिन ही एयरपोर्ट पर पहली यात्री उड़ान उतरेगी और उसी दिन कुल 23 विमान उड़ान भरेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व