उदयपुर की डॉ अलका मूंदड़ा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी की आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।

भाजपा महिला मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

भाजपा में मेवाड़ से कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद पर किए गए मनोनयन से भाजपा में हर्ष व्याप्त हुआ।जैसे ही कार्यकारिणी की घोषणा हुई डॉ अलका मूंदड़ा के निवास पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पंहुच उन्हें बधाई प्रेषित की ।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा के प्रभारी डॉ सतीश पूनिया भी किसी विवाह समारोह में लेकसिटी पहुंचे वह भी सीधे डॉ अलका मूंदड़ा के निवास पर पहुंच उन्हें बधाई प्रेषित की और शुभकामनाएं प्रदान की।

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थी काल से ही  डॉ अलका मूंदड़ा की छात्र राजनीति में रुचि रही।वह जयपुर की महारानी कॉलेज की 1991 में महासचिव पद पर रही।

जब पहली बार महापौर के सीधे चुनाव होने जा रहे थे तब अलका मूंदड़ा ने अपने आपको इस पद पर भाजपा की प्रत्याशी हेतु आवेदन किया। तत्पश्चात लगातार उदयपुर की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही इनके कार्यों को देखते हुए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनोनीत हुई तत्पश्चात महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री और फिर 2020 से 2023 तक महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

अभी वर्तमान में नाथद्वारा विधानसभा की प्रभारी के रूप में कार्य कर रही है।आज प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ  अलका मूंदड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। 

Related Posts

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल मिलकर उमरड़ा में प्रस्तावित रेलवे यार्ड को आगे सरकारी भूमि पर बनाने, चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेलवे लाइन…

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार ने जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के कार्यकाल 11 दिसंबर 2025 को पूर्ण होने के मद्देनज़र महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।…

You Missed

उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

  • December 11, 2025
  • 0 views
उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

  • December 11, 2025
  • 1 views
उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

  • December 10, 2025
  • 3 views
उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

  • December 10, 2025
  • 6 views
विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

  • December 9, 2025
  • 6 views
राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

  • December 8, 2025
  • 6 views
अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज