अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार ने जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के कार्यकाल 11 दिसंबर 2025 को पूर्ण होने के मद्देनज़र महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। अपरिहार्य कारणों से निर्धारित अवधि में चुनाव सम्पन्न नहीं हो पाने की स्थिति में, प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने हेतु राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

जिला परिषदों में जिला कलक्टर होंगे प्रशासक
जारी अधिसूचना के तहत राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 95 एवं 101 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सरकार ने राज्य की सभी ऐसी जिला परिषदों में, जिनका कार्यकाल 11दिसम्बर .2025 तक समाप्त हो रहा है, संबंधित जिला कलक्टर को प्रशासक नियुक्त किया है।प्रशासक की कार्यावधि नवनिर्वाचित जिला परिषद की प्रथम बैठक के ठीक एक दिन पूर्व तक प्रभावी रहेगी।

पंचायत समितियों में उपखण्ड अधिकारी होंगेप्रशासक
इसी क्रम में, उन्हीं प्रावधानों के तहत राज्य की सभी पंचायत समितियों में, जिनका कार्यकाल 11 दिसम्बर 2025 को पूर्ण हो रहा है, संबंधित जिला कलक्टर को यह अधिकार दिया गया है कि वे अधिनियम की धारा 98 के तहत संबंधित उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) को प्रशासक नियुक्त करें।इन प्रशासकों की कार्यावधि भी नवनिर्वाचित पंचायत समिति की प्रथम बैठक के ठीक पूर्ववर्ती दिन तक निर्धारित की गई है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व