उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

उदयपुर। उदयपुर जिले से पिछले 9 सालों में 1 लाख 62 हजार 580 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जिसमें से 1 लाख 57 हजार 162 को पासपोर्ट जारी किए गए। केंद्र सरकार की ओर से पासपोर्ट आवेदनों में भविष्य में वृद्धि के अनुमान को ध्यान में रखते हुए, पीएसपी वी 2.0 में प्रत्येक पासपोर्ट सेवा केंद्र के अपग्रेडेशन और स्केलेबिलिटी की योजना बनाई गई है।
सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने यह जानकारी दी।

सांसद डॉ रावत ने राजस्थान में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में वर्ष 2017 से अब तक प्राप्त पासपोर्ट आवेदन व इस अवधि के दौरान जारी किए गए पासपोर्ट की संख्या, लंबित आवेदन की संख्या, लंबित आवेदनों के शीघ्र निपटान को लेकर कोई विशेष कदम तथा पासपोर्ट सेवा केंद्र, उदयपुर का क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के रूप में उन्नयन करने के प्रस्ताव को लेकर प्रश्न किए थे। विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक जिले से पासपोर्ट आवेदन को लेकर बडी संख्या में आवेदन हुए है। केवल उदयपुर जिले से ही पिछले 9 सालों में 1 लाख 62 हजार 580 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जिसमें से 1 लाख 57 हजार को पासपोर्ट जारी कर दिए गए। कई सारे आवेदन लंबित भी है। पासपोर्ट जारी करने में लंबित मामलों की जानकारी का रखरखाव क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) के द्वारा किया जाता है। वर्तमान में, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय कोटा में क्रमशः लगभग 5214 और 888 पासपोर्ट आवेदन आवेदक की ओर से अपूर्ण दस्तावेज सूचना, नीतिगत मामले, लंबित पुलिस सत्यापन और कर्मचारियों की कमी के कारण लंबित है।


केंद्रीय मंत्री ने सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर बताया कि पासपोर्ट जारी करने की बढ़ती मांग और लंबित मामलों के कारण, मंत्रालय पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके लिए मंत्रालय द्वारा दैनिक अपॉइंटमेंट की संख्या बढ़ाने और सप्ताहांत पर विशेष अभियान चलाने जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान के तहत लंबित मामलों को निपटाने के लिए मंत्रालय और अन्य पासपोर्ट कार्यालयों के स्टाफ को भी तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही, लंबित फाइलों को शीघ्रता से निपटाने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) के बैंक ऑफिस में वॉक-इन अपॉइंटमेंट भी दिए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पासपोर्ट आवेदनों में भविष्य में वृद्धि के अनुमान को ध्यान में रखते हुए पीएसपी वी 2.0 में प्रत्येक पासपोर्ट सेवा केंद्र के अपग्रेडेशन और स्केलेबिलिटी की योजना बनाई गई है। उदयपुर पासपोर्ट केंद्र का भी इसी के तहत पीएसपी वी 2.0 में अपग्रेडेशन होगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 285 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 177 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 144 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 123 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 176 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 363 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व