हॉट सीट से अमिताभ बच्चन उदयपुर की प्रतिभा को बोले छोटे लोग नाटे और लंबे हो जाते हैं? हमे करना ही नहीं चाहिए!

उदयपुर. उदयपुर शहर की योग प्रशिक्षक प्रतिभा सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को योग का अभ्यास कराया। मंच पर मौजूद बच्चन ने पूरे उत्साह के साथ योग किया और खड़े-खड़े किए जाने वाले योग के बारे में जिज्ञासा भी जताई। जैसे ही प्रतिभा सिंह ने योग क्रियाएं बताईं, अमिताभ बच्चन अपनी हॉट सीट से उठ खड़े हुए और योग किया। उन्होंने कहा- मैं काफी रिलैक्स हुआ हूं। मैं इसे नियमित करने का प्रयास करूंगा।

शहर में योगा ट्रेनिंग कराने वाली प्रतिभा सिंह का केबीसी के स्पेशल भीम यूपीआई गोल्डन वीक में सलेक्शन हुआ था। उन्होंने साढ़े 7 लाख रुपए जीते हैं। प्रतिभा ने बताया कि केबीसी के मंच पर उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को योग कराते हुए ताड़ासन, नाड़ी शोधन और भ्रामरी प्राणायाम करवाया। योग की अन्य विधाओं पर भी विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभा और उनके पति सुमित जैन शोभागपुरा में योग केंद्र चलाते हैं। उदयपुर पहुंचने के बाद प्रतिभा क्या बोली पढ़े

बिग बी को योग से मिला रिलैक्स : प्रतिभा

2 लाख लोगों की एंट्री, फिर 300 में मुकाबला, आखिरी 10 में चुनी गईं प्रतिभा, 7 लाख जीते

केबीसी में चयन कैसे हुआ?

गोल्डन वीक में भीम एप के जरिए चयन हुआ। एक सप्ताह तक रोजाना सवालों के जवाब दिए। इसके बाद ऑडिशन के लिए कॉल आया।

प्रक्रिया क्या थी, कितने लोग चुने गए?

दो लाख लोगों को एंट्री मिली थी। इंटरव्यू और जीके के दो राउंड हुए। इसमें 300 लोगों को चुना। आखिरी में 10 लोगों को चुना गया था।

कभी सोचा था- केबीसी में जांएगे?

मैं केबीसी की फैन हूं। यह शो जबसे शुरू हुआ है, तबसे मैं इसे देख रही हूं। इच्छा तो बहुत थी, लेकिन कभी मन लगाकर अप्लाई नहीं किया। इस बार ठान लिया था कि सलेक्शन कराना ही है।

अमिताभ से मुलाकात का अनुभव कैसा रहा?

अमितजी को देखना और उनके सामने बैठना ही ​बड़ी बात है। उनसे काफी बातचीत हुई। उन्होंने उदयपुर के बारे में पूछा और काफी जानकारी ली। शहर का नाम आते ही बच्चन ने कहा- उदयपुर वासियों को मेरा प्रणाम।

अमिताभ को कौन-कौन से योग कराए?

मैंने अमिताभजी को ताड़ासन, नाड़ी शोधन और भ्रामरी प्राणायाम करवाया। उनके कहने पर एक अभ्यास ताड़ासन और बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे क्या फायदा होगा? वे आगे बोले कि छोटे लोग नाटे और लंबे हो जाते हैं? हमको तो करना ही नहीं चाहिए, हमारा तो हो गया।

योग के बाद बच्चन का क्या रिएक्शन था?

उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा लगा और रिलैक्स रहे। वे बोले- योग को अपनी लाइफ स्टाइल में अपनाने का प्रयास करेंगे। मैंने उनसे सवाल किया कि आप योग करते है क्या तो वे बोले- हम प्रयास करते हैं, लेकिन हो नहीं पाता।

केबीसी में आप किस पड़ाव तक पहुंचीं?

मैंने 11 सवालों का जवाब दिया। मेरी तीनों लाइफ लाइन यूज हो गई थीं। मैंने साढ़े 7 लाख रुपए की राशि जीती। मेरे सवालों में खेल, योग, राजनीति, जीके के सवाल शामिल थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 305 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 197 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 156 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 141 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 193 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 384 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व