रक्षामंत्री राजनाथ सिंह – राजनीति और नेताओं के प्रति विश्वास का संकट, उदयपुर की बीएन युनिवरर्सिटी में आए

उदयपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की राजनीति और नेताओं के प्रति विश्वास का संकट पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं इस क्राइसिस और विश्वसनीयता के संकट को चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा।
वे आज भूपाल नोबल्स संस्थान की ओर से संस्थान के 104वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बच्चों के लिए संस्कार, इनावेशन और प्रेक्टिकल एप्रोच पर जोर दिया।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत 2030 तक टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल हो जाएगा। भारत अब डिफेंस के क्षेत्र में काफी ग्रो कर रहा है। हथियार बनाने के मामले में हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं। उन्होंने कहा कि पहले विदेशों में लोग भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन आज यह हैसियत बनी है कि जब भारत बोलता है तो सब सुनते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरे अंदर का शिक्षक आज भी जिंदा है। मैं संयोग से राजनीति में आ गया था। वे स्कूली बच्चों से भी बड़ा मन रखने की बात कहते हुए बोले कि जितना बड़ा मन होगा, उतनी ही बड़ी सफलता मिलेगी।

कार्यक्रम में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने इशारों ही इशारों में बिना नाम लिए पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पर तंज कसा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जो भी हमारे महापुरुष हैं, उनके नाम का राजनीति में दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, जो लोग उनके बारे में हल्के तरीके से बात कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती से कदम उठाने की मंशा और सख्ती दोनों रखी जाए।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 305 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 197 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 156 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 141 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 193 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 384 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व