उदयपुर के सांसद डॉ मन्ना लाल रावत का जन्मदिन मनाया


उदयपुर (अमोलक न्यूज़ amolak news) । उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत देव चरणों में आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के बीच अपना जन्म दिन मनाया। डॉ रावत को जन्मदिन पर दिन भर सैंकडों कार्यकर्ताओं के साथ राष्टपति द्रोपदी मुर्मु, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी।
सांसद डॉ रावत ने सुबह 7 बजे से 9 बजे तक अपने निवास पर ही शुभचिंतकों के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं स्वीकार की। इसके पश्चात व पत्नी डॉ रजनी रावत व कार्यकर्ताओं के साथ बोहरा गणेश मंदिर पहुंचे, जहां गणपतिजी को शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश के लिए मंगलकामना की। मंदिर के पुजारी के साथ ही यहां राणा प्रताप मंडल के कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ रावत का विशेष अभिनंदन किया। इस दौरान मंडल के कई कार्यकर्ता वहां सांसद डॉ रावत को शुभकामनाएं देने पहुंचे। वहां से सांसद रावत सर्वऋतु विलास स्थित गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे जहां उन्होंने वेद माता गायत्री का आशीर्वाद लिया। डॉ रावत ने शक्तिपीठ में बैठकर कुछ देर आराधना की। इस दौरान शक्तिपीठ प्रबंधन ने उन्हें शक्तिपीठ द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात सांसद डॉ रावत ने सगसजी बावजी मंदिर पहुंचकर बावजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
सांसद डॉ रावत के जन्म दिन पर विभिन्न संगठनों की ओर से होटल वैंकटेश में स्वागत अभिनंदन कार्यकम रखा गया तथा जन्मदिन का केक काटा गया। इसमें बडी संख्या में शहर के प्रबुद्द नागरिक पहुंचे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदडा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, संरक्षक दिनेश भट्ट, मदन लाल अग्रवाल, गोपाल कनेरिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा, होटल एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष यशवर्धन सिंह राणावत, सचिव उषा शर्मा होटल संस्थान दक्षिण राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी, उपाध्यक्ष केपी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंबालाल साहू, सिख समाज से तेजेंद्र सिंह रोबिन, कृषि मंडी के पदाधिकारी वैभव भंडारी, इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के पूर्व सचिव विनोद कंठालिया सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। यहां सांसद डॉ रावत ने प्रबुद्दजनों को आभार जताते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की की एक ऐसी राह पर चल चुका है जिसमें देश के हर व्यक्ति का समर्थन व सहयोग मिलने पर इसे विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर भी सांसद डॉ रावत का जन्मदिन शानदार केट काटकर मनाया गया। यहां सैंकडों की संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सांसद डॉ रावत को उपरना व माला पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व उप महापौर लोकेश द्विवेदी, भाजपा शहर जिला महामंत्री पंकज बोराणा व देवीलाल सालवी, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान सहित बडी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ रावत को उपरना ओढा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
शहर में कई जगहों पर कार्यक्रमों के बाद सांसद डॉ रावत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए जहां नेला देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों में सांसद डॉ रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 100 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 54 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 39 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 35 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 77 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 203 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व