उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

उदयपुर, उज्जैन उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। श्री त्रिवेदी मेंवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित श्री सुनील जी जोशी एवं एकलिंनाथ धाम के संयोजक पंडित श्री जितेंद्र प्रकाश जी भट्ट के नेतृत्व में आज दिनांक 16 जनवरी को कैलाशपुरी में प्रातः कालीन ब्रह्म मुहूर्त में ढोल नगाड़ो के साथ लगभग 140 मातृशक्ति एवं पुरुषो ने बड़े जोश एवं हर्ष उल्लास से बाबा एकलिंग नाथ जी के दर्शन पूजा अर्चना के साथ ही इष्टदेव बाबा एकलिंग नाथ जी को उज्जैन पधारने का निमंत्रण दिया।

उज्जैन में एकलिंग नाथ जी मन्दिर निर्माण हेतु दिनांक 26 फरवरी 2026 को होने वाले भूमि पूजन का निमंत्रण देने हेतु आए परिषद के अध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि उज्जैन में बाबा एकलिंगनाथजी का मंदिर करीब 60 हजार वर्ग फिट भूमि परिसर में बनेगा जिसका गर्भ गृह 13 बाय 13 वर्ग फीट का होगा व बाहरी मंडप 29 बाय 29 वर्ग फिट का होगा साथ ही इसी परिसर में गुरुकुल शुरू किया जाएगा जिसमे बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी यह सारा कार्य त्रिमेस समाज के साथ ही वहां रह रहे आजना समाज के लोगो के साथ सर्व समाज का सहयोग लिया जाएगा ।
इस अवसर पर उदयपुर से लक्ष्मी नारायण पंड्या, पवन कुमार अमरावत, डूंगरपुर से हंसमुख भाई पंड्या ,कन्हैया लाल पंडया बाँसवाड़ा से सुभाष भट्ट, सुधीर भट्ट,अरुण जोशी तिलोत्तमा दिव्या ,साथ ही त्रिमेस विकास परिषद मध्यप्रदेश के श्री संतोष कुमार शर्मा विनोद जोशी प्रफुल उपाध्याय ,अजयशंकर जोशी दिनेश जोशी गोपाल ठाकुर दिनेश उपाध्याय (सचिव) गिरधारी लाल त्रिवेदी(कोषाध्यक्ष ),जितेन्द्र प्रकाश भट्ट भेरू शंकर व्यास ,भरतलाल जोशी राजेश शर्मा मनीष व्यास , कान्ति लाल त्रिवेदी ,डॉक्टर संजय उपाध्याय शिवांजय वशिष्ठ, डॉ सुरेश गौर महेश जोशी, सुरेश शर्मा, श्रीमती दुर्गा देवी उपाध्याय सुमित्रा त्रिवेदी सुश्री आशा त्रिवेदी निर्मला उपाध्याय निशा जोशी मंजूबाला जोशी पवित्र जोशी, शिव ओम शर्मा, निर्मला भट्ट आदि उपस्थित रहे।
उज्जैन से एकलिंगजी कैलाशपुरी दो दिवसीय यात्रा में पूरा भक्तिमय माहौल भजन कीर्तन प्रदान करने में प्रसिद्ध गायक तुषार ठाकुर , शिवम शर्मा ,महेश शर्मा ,राजेन्द्र शर्मा के साथ सामुहिक रूप से महिलाओं का विशेष योगदान रहा ।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 305 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 197 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 156 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 141 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 193 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 383 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व