विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। विशानागर नवयुवक समिति द्वारा आयोजित विनस प्रीमियर लीग का फाइनल बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
लीग में कुल 9 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला रॉयल्स ओर डेविल्स के बीच हुआ जिसमें कड़े संघर्ष ओर उतार चढाव के बीच रॉयल्स क्लब विजेता रहा।
मैच के दौरान युवाओं एवं महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मैच के विजेता को मुख्य अतिथि पारख समाज के सचिव यशवंत पारिख ने ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं से इसी एकजुटता के साथ समाज के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम समाज में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति हरिदास पारिख थे। इस दौरान विनस अध्यक्ष ललित पारख एवं सचिव अनिल पारिख, नितिन पारिख आदि उपस्थित थे। मैच की कमेंटरी लोकेश नयन रुपेश ने की। विनस प्रीमियर लीग के माध्यम से समाज के लोगों को जोडने का मौका मिला। समाजजनों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकजुटता का भाव बढ रहा है और समाज की प्रतिभाओं को भी आगे बढने का मौका मिलता है। 

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 302 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 195 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 154 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 140 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 192 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 382 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व