उदयपुर में बीसीआई का शपथ ग्रहण, पूर्व मंत्री राजानी-बदलाव के साथ आगे बढ़े

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के उदयपुर चैप्टर, बीसीआई उत्सव एवं बीसीआई युवा का शपथ ग्रहण समारोह ‘द प्लेज’ हिस्टोरिया रॉयल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में न केवल संगठन के नए नेतृत्व की औपचारिक घोषणा की, बल्कि बीसीआई के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बीसीआई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को बीसीआई किट, सर्टिफिकेट, बेच आदि प्रदान किए गए।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी एवं विख्यात आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा ने निभाई। दोनों अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। साथ ही, कहा कि व्यवसाय का वास्तविक उद्देश्य केवल लाभ अर्जन नहीं, बल्कि समाज, शिक्षा और संस्कारों में सकारात्मक योगदान देना होना चाहिए।

अनुभव, समय और बदलाव के साथ आगे बढ़े : पूर्व राज्यमंत्री हरीश राजानी

समाजसेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का समय तेज़ी से बदल रहा है और इसके साथ-साथ व्यापार और बिजनेस के तरीके भी बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में आवश्यक है कि हम समय की मांग को समझते हुए अपने व्यापार को नई सोच और नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उदयपुर से कोई बड़ा संगठन निकलकर नाम रोशन करता है, तो यह शहर के लिए गर्व की बात होती है।

संभावनाओं को पहचानकर पहला कदम उठाएं : आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा

आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि संभावनाएँ हर जगह मौजूद होती हैं। उन्होंने बताया कि सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम उन संभावनाओं को पहचानकर उनका कितना सही उपयोग कर पाते हैं। उन्होंने अपने जीवन के दो प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि अवसर को समय पर पकड़ना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल सोचने से नहीं, बल्कि प्रयास करने से ही सफलता मिलती है। यदि हम पहला कदम उठाने का साहस करें, तो सफलता निश्चित रूप से हमारा साथ देती है।

बीसीआई का विजन हर सदस्य को एक सशक्त व्यापारिक मंच प्रदान करना : मुकेश माधवानी

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने अपने स्वागत भाषण बीसीआई की शुरुआत और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बीसीआई का विजन हर सदस्य को एक सशक्त व्यापारिक मंच प्रदान करना है। संगठन की स्थापना की सोच साझा की। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल बिज़नेस सर्कल केवल एक नेटवर्किंग मंच नहीं, बल्कि विश्वास, पारदर्शिता और सहयोग पर आधारित एक बिज़नेस परिवार है। उन्होंने बताया कि बीसीआई छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहाँ प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग के माध्यम से सामूहिक विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

बीसीआई उदयपुर, उत्सव और युवा से इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि समारोह में बीसीआई की तीनों महत्वपूर्ण विंग्स के अध्यक्षों ने कार्यभार संभाला, जिसमें देवेंद्र सिंह करीर ने बीसीआई उदयपुर के अध्यक्ष, संजीव पटवा ने बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष और दिग्विजय रजक ने बीसीआई युवा के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। इसी क्रम में विप्लव कुमार जैन को बीसीआई उदयपुर के चीफ एडवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालते हुए अमृता बोकड़िया महासचिव-बीसीआई उदयपुर, कुणाल पांचाल सचिव-बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा के सचिव शिवम लोढ़ा ने अपने पद की शपथ ग्रहण की। वित्तीय प्रबंधन हेतु रीना गोस्वामी को कोषाध्यक्ष-बीसीआई उदयपुर, धीरज वैदिक को कोषाध्यक्ष-बीसीआई उत्सव और भाविका रजक ने कोषाध्यक्ष बीसीआई युवा की शपथ ली।

मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई उदयपुर की कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदों पर दिलीप बालचंदानी ने कार्यकारी उपाध्यक्ष, एकार्थ पुरोहित ने उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। साथ ही जीवन सिंह सोलंकी व कन्हैया राजगोपाल ने संयुक्त सचिव और सी.पी. शर्मा ने संयुक्त कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाला। संगठन की मजबूती के लिए निदेशकों की भी नियुक्ति की गई, जिनमें विवान बंसल (बिजनेस ग्रोथ), अक्षय समर (मेंबर्स डेवलपमेंट), राधिका सोमानी (पीआर एवं मीडिया), विपुल जोशी (कंप्लायंस एवं एथिक्स), रतन सिंह सोलंकी (कनेक्ट एवं कोलैबोरेशन), मुकेश गुरानी (स्ट्रेटेजी एवं चैप्टर डेवलपमेंट) और पियूष कोठारी (मेंबर एंगेजमेंट) शामिल हैं। इसके अलावा बीसीआई उदयपुर, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा के सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

व्यवसायियों को सही दिशा, नैतिक मंच और भरोसेमंद नेटवर्क की आवश्यकता : देवेन्द्र सिंह करीर

बीसीआई उदयपुर के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर ने अपने संबोधन में ‘बीसीआई क्यों’ की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए कहा कि आज के व्यवसायियों को केवल संपर्क नहीं, बल्कि सही दिशा, नैतिक मंच और भरोसेमंद नेटवर्क की आवश्यकता है, और बीसीआई इसी आवश्यकता की पूर्ति करता है। उन्होंने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य व्यवसाय के साथ-साथ नेतृत्व विकास, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी सुदृढ़ करना है। बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने भी अपने संबोधन में टीम की एकजुटता और भविष्य की व्यापारिक योजनाओं पर बल दिया। उन्होंने बीसीआई से जुड़कर व्यापार वृद्धि के बारे में बताते हुए इससे जुड़ने का आव्हान किया। बीसीआई उदयपुर की महासचिव अमृता बोकड़िया ने संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीसीआई एक स्ट्रक्चर्ड, ट्रांसपेरेंट और रिज़ल्ट-ओरिएंटेड प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने भविष्य की योजनाओं में नियमित बिज़नेस मीटिंग्स, प्रशिक्षण सत्र, युवा एवं महिला उद्यमियों के लिए विशेष कार्यक्रम और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों की जानकारी साझा की। बीसीआई उदयपुर कार्यकारिणी से विवान बंसल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 100 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 56 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 39 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 35 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 77 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 204 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व