उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की वित्त मंत्री सीतारमन ने सरकार का नौवा बजट पेश किया जिसका भारतीय जनता पार्टी उदयपुर ने स्वागत करते हुए राष्ट्रीय हित में इस बजट को बताया और कहां की यह बजट महिलाओं दलितों वंचितों पिछड़ों शोषण और युवाओं को प्राथमिकता देने वाला बजट है युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने एवं मध्यम व निम्न वर्गीय जनता के जीवन स्तर को बढ़ाने वाला बजट है जिसमें देश के हर वर्ग हर क्षेत्र के विकास का ध्यान रखा है।सद डॉसांसद भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विकास और विकसित भारत के लिए बनाया गया जो 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने का उद्देश्य लेकर देश को आगे बढ़ाएगा।
Union Budget 2026 गजपाल सिंह राठौड़ – मोदी सरकार का दूरदृष्टी दस्तावेज है बजट भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा ने बजट को राष्ट्र की आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला बताया उन्होंने कहा कि लोक लुभावन वादों की बजाय सुधार आत्मनिर्भरता समावेशी विकास और जनहित पर फोकस किया गया है इस बजट में। लखपति दीदी योजना को और आगे बढ़ने का प्रयास इस बजट में रखकर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है मोदी सरकार ने।
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग सृजन किया गया है भारत आर्थिक मोर्चे पर गो कर रहा है जल्द ही भारत विश्व की चौथी इकोनामी से तीसरी इकोनामिक पर पहुंचेगा। बजट में सड़क रेल और बिजली पर फोकस किया है और दुनिया के बाजारों से जुड़ने का लक्ष्य इस बजट में साफ दिखाई देता है। इस बजट में निर्माण क्षेत्र को ताकत दी है आत्मनिर्भर और विकसित भारत का रोड मैप है यह बजट जो 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए सरकार ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व सांसद शांतिलाल चपलोत ने कहां की इस बजट में देश के विकास के सथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया है और रक्षा बजट में एक लाख करोड़ का बजट बढ़ा सैन्य शक्ति को सशक्त करने का प्रावधान किया है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला भारत को सशक्त बनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के अनेकों प्रयास इस बजट में दिखाई देते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि बजट 26 में पर्यटन से समृद्धि की दिशा में संस्कृति और धरोहर इतिहास की संरचना को मजबूत आधार स्तंभ प्रदान करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार पर्यटन से सर्व वर्ग, सर्व क्षेत्र का उत्थान होगा।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महापौर रजनी डांगी चंद्र सिंह कोठारी पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत,पूर्व प्रधान तख्तसिंह शक्तावत, खूबीलाल पालीवाल, ममता कुंवर पंवार ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में जहां कैंसर शुगर जैसी गंभीर बीमारियों पर कस्टम ड्यूटी खत्म की है और साथ अन्य ऐसी बीमारियां जो बहुत ही गंभीर है उन पर भी कस्टम ड्यूटी समाप्त कर देश में इन बीमारियों से ग्रसित लाखों लोगों को राहत देने का प्रयास किया है।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा,ललितसिंह सिसोदिया आदि ने सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अनेकों प्रावधान कर देश में चल रहे सुधार कार्यक्रम को नई गति प्रदान की है। बजट में रोजगार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा, अमृत मेनारिया, रुचिका चौधरी, रणजीत सिंह दिगपाल, सुनील चौधरी, महेश पुरी गोस्वामी, मोहन पटेल, मुकेश जोशी, प्रताप सिंह राठौड़, कन्हैया वैष्णव कमलेश शर्मा आदि ने इस बजट को महंगाई पर नियंत्रण करने वाला, लघु और मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाकर लोकल से ग्लोबल बनाने की ताकत प्रदान करने वाले प्रावधान वाला बजट बताया।
भारतीय जनता पार्टी संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी डॉक्टर सीमा चंपावत, नरपत सिंह राव, अशोक नागदा, कृष्णकांत कुमावत (नाहर) ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में युवा सोच उनके सपने ,संकल्प को गति देने, अलग-अलग सेक्टरों के लिए इनोवेटर तैयार करने और युवाओं के लिए नए अवसर हेतु दुनिया का डाटा सेंटर हब बनाने के लिए जो प्रावधान किए हैं वह निश्चित रूप से युवाओं के लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। यह बजट जनता की उम्मीदों को पूरा करेगा और विकास का लाभ समाज की सभी वर्गों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।






