उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के सीए और नगर निगम की निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष आशीष कोठारी ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में पूंजीगत व्यय 12 लाख करोड़ से भी अधिक बताया गया है जिससे तेज गति से आधारभूत सुविधाएं बढ़ेगी जिसमे रेलवे, हाईवे आदि तेजी से विकसित होंगे ।
टूरिज्म, रोजगार और प्रत्येक राज्य के संसाधनों को देखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं ।
पूर्वोत्तर को अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा में लेन हेतु योजनागत व्यय बढ़ाया गया है जो सराहनीय कदम है । आयकर , कस्टम की पेचीदगियों को कम कर राहत देने का प्रयास सराहनीय है ।
7 नए द्रुतगति रेलवे कॉरिडोर हेतु प्रावधान किया है उसके करण देश में रेल कनेक्टिविटी बेहतर की जा सकेगी ।
कुल मिलाकर विकसित भारत की दिशा में ये बजट एक दूरदर्शी कदम है ।





