Union Budget 2026 एमएलए ताराचंद जैन-जनता के लिए समर्पित बजट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक और शानदार बजट देश की जनता को समर्पित किया है। इसमें गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस बजट में देश के विकास के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया है और रक्षा बजट में एक लाख करोड़ का बजट बढ़ा सैन्य शक्ति को सशक्त करने का प्रावधान किया है। जैन ने कहा कि बजट में सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में जहां कैंसर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों पर कस्टम ड्यूटी खत्म की है, जिससे इन बीमारियों से ग्रसित लाखों लोगों को राहत मिलेगी। विधायक जैन ने कहा कि सरकार के इस बजट में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रावधान कर देश को नई गति प्रदान की है। बजट में रोजगार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं। उदयपुर से विधायक ताराचंद जैन ने कहा की सरकार के इस बजट से आम लोगों को बहुत राहत मिलेगी और भारत तरक्की की ओर अग्रसर होगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 309 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 208 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 159 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 145 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 200 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 391 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व