स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। रियाद, सऊदी अरब में आयोजित एशियाई लैक्रोज गेम्स में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय दल के उदयपुर लौटने पर पूरा नगर उत्सव में डूब गया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने वाले स्थानीय जनजाति अंचल के इन होनहार खिलाड़ियों का नागरिकों ने भावविभोर होकर भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। नगर के कोने-कोने में देशभक्ति के नारों, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।
मुंबई से बस द्वारा महाराणा प्रताप खेल गांव पहुंचने पर भारतीय महिला टीम की कप्तान सुनीता मीणा, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, यशिष्ठा बत्रा, डाली गमेती, रोशनी बोस, मुकन कुमारी गुर्जर एवं जानवी राठौड़ तथा पुरुष वर्ग के खिलाड़ी मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायणलाल गमेती, निशांत नागदा और प्रशिक्षक नीरज बत्रा का परिजनों, स्थानीय नागरिकों, खेल संगठनों के प्रतिनिधियों, कश्ती फाउंडेशन की संस्थापक श्रद्धा मुर्डिया तथा असंख्य खेल प्रेमियों द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर, जयघोष के साथ स्वागत किया गया।
इसके पश्चात खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप खेल गांव से विशाल रैली के रूप में देशभक्ति नारों और संगीत की धुनों पर नाचते-गाते आरटीओ स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर ले जाया गया, जहां दर्शन कर देश, प्रदेश एवं टीम की निरंतर सफलता की कामना की गई। दर्शन उपरांत पंजाबी बाग गार्डन में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। यहां वरिष्ठ नागरिक अशोक शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों की माताओं एवं बहनों ने आरती कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह स्थल फूल-मालाओं, तिरंगों और उल्लास से सराबोर रहा।
इसके बाद स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां लैक्रोज खेल की प्रवर्तक एवं उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने सभी खिलाड़ियों का शाल, उपरणा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और भी बड़ी सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों के परिजनों एवं ग्रामवासियों ने लैक्रोज खेल को बढ़ावा देने, अभ्यास हेतु मैदान उपलब्ध कराने, स्पॉन्सरशिप दिलाने तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में दिए गए अमूल्य सहयोग हेतु संभागीय आयुक्त के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग कन्हैयालाल स्वामी की उपस्थिति भी रही, जिनका खिलाड़ियों के लिए छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों हेतु आभार प्रकट किया गया।
इसके पश्चात खिलाड़ी रामपुरा चौराहा पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। वहां से खिलाड़ियों का भव्य जुलूस ग्राम पंचायत धार पहुंचा, जहां जोरदार आतिशबाजी के बीच ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों को कंधों पर उठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया। पूरा क्षेत्र देशभक्ति और गर्व के वातावरण से ओत-प्रोत हो गया।
उदयपुर प्रशासन द्वारा गांधी ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान भी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के गगनभेदी नारों से विजेता खिलाड़ियों का ऐतिहासिक स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने भी खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अभूतपूर्व सम्मान और जनसमर्थन से खिलाड़ियों में अपार गर्व की अनुभूति हुई तथा उनका आत्मविश्वास और मनोबल नई ऊंचाइयों तक पहुंच गया। यह स्वर्णिम सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 218 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 398 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व