वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  कैट विमेन विंग उदयपुर एवं पारस हेल्थ के संयुक्त तत्वाधान में वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन फतेहसागर झील पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उदयपुर वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि वर्तमान समय में असंतुलित खानपान, तंबाकू एवं नशे का सेवन, बढ़ता वायु एवं जल प्रदूषण, मानसिक तनाव, शारीरिक निष्क्रियता और अनियमित दिनचर्या कैंसर के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सही समय पर जागरूकता और जीवनशैली में सुधार कर कैंसर जैसी बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है इसी जागरूकता के लिए इस वॉकथॉन का आयोजन किया गया।
कैट की मेडिकल डायरेक्टर के डॉ. बलदीप शर्मा ने बताया कि पारस हेल्थ के कैंसर विशेषज्ञ डॉ मनोज महाजन ने अपने उद्बोधन में बताया कि कैंसर के प्रारंभिक लक्षण जैसे—अचानक वजन कम होना, लंबे समय तक थकान रहना, शरीर में गांठ का बनना, लगातार खांसी, असामान्य रक्तस्राव अथवा किसी घाव का देर तक न भरना—को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और प्रारंभिक स्तर पर उपचार से कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है।


डॉ प्रवीण, डॉ कीर्ति शर्मा,विशेषज्ञों ने कैंसर से रोकथाम के उपायों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू और शराब से दूरी, नियमित स्वास्थ्य जांच, तनाव मुक्त जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण कैंसर से बचाव के प्रभावी उपाय हैं।
कैट की सचिव डॉ सोनू जैन एवं कार्यकारी कोषाध्यक्ष चयनिका गलूंडिया ने बताया कि कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने एक समान टी-शर्ट और कैप पहनकर “कैंसर से बचाव – जागरूकता ही समाधान”, “स्वस्थ जीवन, कैंसर मुक्त जीवन” जैसे नारों के साथ वॉकाथॉन में भाग लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर यू-कैन की निशा द्वारा ज़ुम्बा के माध्यम से फिटनेस का महत्व समझाया गया, जिससे उपस्थित सदस्यों को स्वस्थ रहने और नियमित व्यायाम अपनाने की प्रेरणा मिली। साथ ही डॉक्टरों द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से महिलाओं को कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 377 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 274 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 211 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 188 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 272 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 457 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व