दक्षिणी राजस्थान में भाजपा की मजबूती के लिए नए सिरे से योजना बनेगी

डॉ. तुक्तक भानावत
उदयपुर।
सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत व प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की नई दिल्ली में मुलाकात हुई। सांसद रावत ने प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए शुभकानाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर पूरी तरह संगठित होकर मजबूती से उभरेगी।
मुलाकात के दौरान भीलवाड़ा सांसद व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ राज्यसभा के सांसद भी हैं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, महामंत्री अग्रवाल व  सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के बीच हुई बैठक भी हुई। जिसमें दक्षिणी राजस्थान व टीएसपी क्षेत्र में पार्टी की स्थिति पर गंभीरता से चर्चा भी हुई।
सांसद रावत ने मेवाड़- वागड़ के मुद्दों से अवगत कराते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में धरियावद व आसपुर विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह भाजपा एक बार फिर मजबूत होकर उभरी है, उससे पार्टी कार्यकर्त्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इस जनजाति अंचल में सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता एकजुट होकर आपस में समन्वय रखते हुए कार्य करें तो एक बार फिर पूरे क्षेत्र में भाजपा का वर्चस्व कायम हो जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में पार्टी को पुनः स्थापित करने के लिए सभी नेताओं के साथ मिल बैठ कर नए सिरे से कार्य योजना तैयार करेंगे। बेहतर रणनीति के साथ उपचुनाव में उतरेंगे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व