अन्तिम दिन एक्मे फिनट्रेड इण्डिया लिमिटेड का आईपीओ हुआ 55.12 गुना सब्सक्राइब

मुम्बई / उदयपुर । एक्मे फिनट्रेड इण्डिया लिमिटेड के आईपीओ में पूरे भारत से निवेशकों का आज अंतिम दिन सायं 5 बजे तक निवेशकों का भारी उत्साह देखने को मिला, शुक्रवार शाम तक एक्मे फिनट्रेड इण्डिया लिमिटेड का आईपीओ 55.12 गुना सब्सक्राइब हुआ ।

कंपनी ने 132 करोड़ लेने का लक्ष्य रखा था और निवेशकों की तरफ से  55.12 गुना आवेदन प्राप्त हुए । आईपीओ में पूरे भारत से निवेशकों का भारी उत्साह देखने को मिला लोगो ने बढ़ चढ़कर आईपीओ में निवेश किया ।निवेशकों के इस अटूट विश्वास एवं प्रेम के लिए कम्पनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निर्मल कुमार जैन ने ह्रदय की असीम गहराइयों से धन्यवाद दिया । मुम्बई में आईपीओ की सफलता को लेकर कंपनी के मर्चेंट बैंकर ग्रेटेक्स ने समस्त एक्मे फिनट्रेड के कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की एवं सीएमडी जैन से केक कटवाया । इस अवसर पर ग्रेटेक्स के अलोक हरलालका, रवि, नबील सहित बॉबी सिंह चन्देल, विमल बोल्या, रमेश कुमार जैन आदि मौजूद थे वहीं दूसरी और उदयपुर प्रधान कार्यालय पर भी माँ लक्ष्मी की आरती करके सम्पूर्ण स्टाफ के साथ केक काट कर सफलता का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर दीपेश जैन, कार्तिका जैन सहित रजनी गहलोत, सुरेश कुमार गुप्ता, मनोज, रौनक झूठावत, विप्लव कुमार जैन,  यशपाल जैन, कमलेश जैन आदि लोग मौजूद थे । डायरेक्टर राजेन्द्र चित्तौड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं की लगन एवं मेहनत का धन्यवाद दिया इसके साथ ही राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में सभी ब्रांच एवं ऑफिस पर सफलता का जश्न मनाया गया । कम्पनी 26 जून को एनएसई एवं बीएसई के मुख्य बोर्ड पर लिस्ट होगी । 

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 321 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 223 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 170 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 151 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 209 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 401 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व