अमिताभ बच्चन ने सुनी राजस्थान की ‘आशा’ की जीवनी

उदयपुर। कार्य को ही पूजा मानने वाले किसी भी क्षेत्र के कर्मचारी अपनी कार्य शक्ति से सबका दिल जीत ही लेते हैं और बात अगर किसी महिला कर्मचारी की हो तो मन में सम्मान और बढ़ जाता है। ऐसी ही कार्मिक है उदयपुर जिले की भिंडर ब्लॉक के मजावड़ा गांव की आशा सहयोगिनी निशा चौबीसा जिन्होंने अपने कार्य करने की निष्ठा और ललक की बदौलत समाज में न केवल महिलाओं की छवि बदली बल्कि घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधाओं व पोषण संबंधित जांच कार्य पहुंचा कर देश में अपने नाम का डंका बजा दिया। उन्हीं आशा सहयोगिनी की जीवनी को आज एनडीटीवी के कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन ने पूरे देश के सामने साझा किया। कार्यक्रम में अपने जीवनी को साझा करते हुए आशा सहयोगिनी निशा चौबीसा ने बताया कि वह किस प्रकार से अपने परिवार एवं कार्य के प्रति तालमेल बिठाकर कैसे अपने क्षेत्र में चिकित्सकीय सेवाओं को जन जन तक पहुंचाती है एवं घर के कार्यकलापों में भी उतना ही सहयोग करती है जितना अपने कार्य क्षेत्र में।


अंतराष्ट्रीय स्तर के न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सदी के महानायक द्वारा जिले की आशा से संवाद करने पर जिला कलेक्टर श्री ताराचंद मीणा एवम सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने आशा सहयोगिनी निशा चोबीसा को बहुत बहुत बधाई दी है।

कुप्रथाओं से लड़कर बदली महिलाओं की सोच

कार्यक्रम के दौरान आशा सहयोगिनी निशा चोबीसा ने बताया की जब वह गांव में इस पद पर लगी थी तब गांव की महिलाओं के हालात काफी बुरे थे। महिलाएं घर पर ही प्रसव करवाती थी। कम उम्र में ही विवाह हो जाने एवम् जानकारी के अभाव व अंधविश्वास की वजह से वे नवजात का टीकाकरण भी नही करवाती थी। गांव के लोग झाड़-फूंक पर विश्वास करते थे। गांव की महिलाओं को इन कुप्रथाओं और अंधविश्वास से छुटकारा दिलाने के लिए उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं को सरकारी योजना के बारे में अवगत कराया। गर्भवती महिलाओं को समय पर चिकित्सकीय जांच करवाने से लेकर गर्भावस्था में सही खानपान एवम् अस्पताल में ही प्रसव करवाने के लिए प्रेरित किया। हालाकि शुरुआत में लोगो की सोच को बदलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन हिम्मत नही हारी और अपने कर्तव्य के प्रति डटी रही। आज पहले की तुलना में गांव की महिलाओं के स्वास्थ्य के हालात में काफी सुधार आया है।

देश की 8 आशाओं से की अमिताभ बच्चन ने बात, राजस्थान से सिर्फ निशा

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी भिंडर डॉ संकेत जैन ने बताया कि दिल्ली में हुए एनडीटीवी द्वारा आयोजित लाइव टेलीकास्ट में भारत देश की मात्र आठ आशा सहयोगिनी का चयन किया गया था जिसमें से राजस्थान से एकमात्र उदयपुर जिले के भिंडर ब्लॉक की आशा सहयोगिनी निशा चौबीसा का चयन हुआ।
निशा के काम से प्रभावित होकर वर्ष 2019 में भी तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उन्हे आउटलुक पोषण अवार्ड से सम्मानित किया था।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 28 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व