उदयपुर सांसद के सवाल पर जवाब-संसद में जानकारी-तीन पाकिस्तानी राजनयिकों को निष्कासित किया


उदयपुर। पहलगाम आतंकवादी हमले के भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए थे। इनमें भारत और पाकिस्तान के उच्चायोगों की समग्र कर्मचारियों की संख्या को कम कर दिया गया और पाकिस्तान उच्चायोग के तीन राजनयिकों और अधिकारियों को परसोना नॉन-ग्राटा (अस्वीकार्य व्यक्ति) घोषित कर उन्हें भारत से निष्कासित कर दिया गया था।
सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न पर विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने यह जानकारी दी। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत संसद में यह प्रश्न किया था कि वर्तमान में भारत में स्थित उच्चायागों और दूतावासों की देश-वार संख्या कितनी है, इन सभी उच्चायोगों और दूतावासों में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं और भारतीय तथा विदेशी नागरिकों की संख्या कितनी है। इसके अलावा क्या सरकार को किसी भी देश के उच्चायोग या दूतावास में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या को कम करने अथवा सीमित करने का अधिकार है तथा क्या मई 2025 में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या घटाई गई थी।
सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले को ध्यान में रखते हुए 23 अप्रैल 2025 को हुई सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) के निर्णय के बाद 1 मई 2025 से भारत और पाकिस्तान के उच्चायोगों की समग्र कर्मचारियों की संख्या को 55 से घटाकर 30 कर दिया गया था। इसके बाद नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के तीन राजनयिकों और अधिकारियों को परसोना नॉन-ग्राटा (अस्वीकार्य व्यक्ति) घोषित कर दिया गया था और भारत से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था क्योंकि उनकी गतिविधियां भारत में उनकी राजनयिक आधिकारिक स्थिति के अनुरूप नहीं थीं। पाकिस्तान उच्चायोग में वर्तमान कर्मचारियों की संख्या 27 है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार किसी भी देश के उच्चायोग या दूतावास में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या को कम या सीमित कर सकती है।

Related Posts

मावली के कई स्कूलों में छात्राओं को दी साइकिलें

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साईकिल वितरण का आयोजन किया गया।कक्षा 09 में अध्ययनरत बालिकाओं को अपने निवास स्थान…

लदानी में फतहनगर हिन्दू सम्मेलन का दिया आमंत्रण पत्र

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फतहनगर मंडल का विशाल हिन्दू सम्मेलन एक फरवरी को फतहनगर में आयोजित किया जा रहा है।एक फरवरी को एक बजे कलश यात्रा अखाड़ा मंदिर फतहनगर…

You Missed

मावली के कई स्कूलों में छात्राओं को दी साइकिलें

  • January 29, 2026
  • 23 views
मावली के कई स्कूलों में छात्राओं को दी साइकिलें

लदानी में फतहनगर हिन्दू सम्मेलन का दिया आमंत्रण पत्र

  • January 29, 2026
  • 93 views
लदानी में फतहनगर हिन्दू सम्मेलन का दिया आमंत्रण पत्र

गेहूं खरीद के लिए 1 फ़रवरी से करवा सकेंगे पंजीकरण, जानिए भाव

  • January 29, 2026
  • 11 views
गेहूं खरीद के लिए 1 फ़रवरी से करवा सकेंगे पंजीकरण, जानिए भाव

दैनिक भास्कर डिजिटल के मुकेश हिंगड़ सम्मानित

  • January 29, 2026
  • 32 views
दैनिक भास्कर डिजिटल के मुकेश हिंगड़ सम्मानित

डी पी एस, उदयपुर के रितिशा-रेयांश ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

  • January 29, 2026
  • 24 views
डी पी एस, उदयपुर के रितिशा-रेयांश ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

यूजीसी के काले कानून के विरोध में मेवाड़ से उग्र आंदोलन की हुंकार

  • January 29, 2026
  • 15 views
यूजीसी के काले कानून के विरोध में मेवाड़ से उग्र आंदोलन की हुंकार