झीलों की नगरी उदयपुर की पहली एलिवेटेड रोड़ के लिए भजनलाल सरकार ने दिया बजट

उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राज्य सरकार के परिवर्तित बजट 2024-25 के तहत वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा करते हुए वागड़-मेवाड़ अंचल के लिए कई प्रकार की घोषणाएं कर क्षेत्रवासियों को अभूतपूर्व सौगातें दी हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेशभर में एक हजार 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन संबंधित कार्य करवाने की घोषणा करते हुए उदयपुर शहरवासियों को 210 करोड़ रुपयों की लागत से उदयपुर सिटी स्टेशन से कलक्टर निवास तक एलिवेटेड रोड़ बनाने की घोषणा की है। इसी प्रकार चैरासी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के लिए 24 करोड़ रुपयों की घोषणा भी की है।
मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ जिले में पीपलखूंट से केलामेला सड़क के चैड़ाईकरण कार्य के लिए 18 करोड़ रुपयों की भी घोषणा की है वहीं धरियावाद में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ रुपये, राजसमंद जिले के सामोल से आत्मा तक सड़क चैड़ाईकरण के लिए 3 करोड़, राजसमंद जिले में ही जेके स्कूल एमडी से नहर होते हुए भट्टखेड़ा मुख्य सड़क चैड़ाईकरण कार्य के लिए 2.50 करोड़ रुपयों की घोषणा की है।

गांवों में बनेगा अटल प्रगति पथ: घोषणाओं के तहत मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को भी शहरी क्षेत्र के समकक्ष सुविधाएं प्रदान करने के लिए अटल प्रगति पथ निर्माण की घोषणा की है, इसके तहत प्रथम चरण में 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांव में अटल प्रगति पथ के नाम से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए दो सालों में एक हजार करोड़ व्यय प्रस्तावित किया है।

पेयजल सुुविधाओं का होगा विस्तार: मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश में पेयजल सुविधाओं के लिए लगभग 540 करोड़ रुपयों की लागत के विभिन्न कार्यों की घोषणा की है, इसमें राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र के गांवों हेतु 60 करोड़ रुपयों की लागत से बेड़च नाका परियोजना को शामिल किया है।

उद्यमियों को राहत: बजट घोषणा के तहत मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उद्यमियों को पेड सेंपलिंग के लिए 11 जिले में लेब स्थापित करने की घोषणा की है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा व राजसमंद को यह सौगात दी है। ये सभी लेब एनएबीएल से प्रमाणित कराई जाएंगी।

ये घोषणाएं भी की: मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न विभागों के तहत निचले स्तर पर बेहतर साधन सुविधाएं मुहैया करवाने की दृष्टि से कई घोषणाएं की है। इसके तहत उदयपुर जिले की जयसमंद उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने के साथ-साथ चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से राजसमंद जिले के ताल (देवगढ़) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया है वहीं खाद्य सुरक्षा योजना के तहत समस्त लाभांवितों को 450 रुपयों में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ जिले में श्री भामाशाह पैनोरोमा बनाने की घोषणा के साथ सिंचाई सुविधा विस्तार के लिए चित्तौड़गढ़ जिले में 6 करोड़ रुपयों की लागत से बनाकिया एनीकट के निर्माण की घोषणा की है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 217 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 397 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व