वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर हमला, बोली राजस्थान में सांसद तक सुरक्षित नहीं

Chief Minister of Rajasthan - Vasundhara Raje - Home | Facebook

जयपुर। सांसद रंजीता कोली पर हुए हमले को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश की गहलोत सरकार को निशाने पर लिया है तो पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी सरकार को घेरा है।
पूर्व सीएम राजे ने टवीट कर कहा कि राजस्थान सरकार की बदहाल कानून-व्यवस्था का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि सांसद तक सुरक्षित नहीं है। आम आदमी का क्या हाल होगा आप अनुमान लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में समर्पण भाव से जनता की सेवा में जुटी सांसद पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करती हूं।

राजे ने कहा कि राज्य सरकार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएं ताकि आमजन का सरकार व पुलिस पर विश्वास कायम हो सके। कांग्रेस यह याद रखे, हमने राजस्थान को शांत प्रदेश बनाकर आपको सौंपा था, जिसे आप अपराधियों का प्रदेश मत बनाओ।

Supreme Court Notice Rajasthan Cm Vasundhara Raje Land Case Before  Elections - राजस्थान: चुनाव से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सुप्रीम  कोर्ट से झटका, जमीन मामले में नोटिस ...


केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस से कहा कि राजस्थान पर ध्यान दीजिये वहां आये दिन बलात्कार हो रहे हैं। किसी को सजा क्यों नहीं मिली। सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर हमला किया गया क्योकि वह रोज़ प्राइमरी हेल्थ सेंटर जाकर हालातों का जायज़ा लेती थी। घुमंतू जातियों की झोपड़ियां क्यों गिराई, इस पर ध्यान दीजिये।
विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने एक बयान में कहा कि महिला सांसद पर हमले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि सरकार को इसकी जांच की जाए और तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ विगत ढाई वर्षों से गहलोत राज्य के गृहमंत्री भी हैं, उनकी नैतिक जिम्मेदारी भी है कि प्रदेश में शांति कायम रहे और आमजन सुरक्षित हो, भयमुक्त हो, वरना कानून व्यवस्था को लेकर जनता का आक्रोश सड़कों पर कोरोना से ज्यादा उग्र रूप में फूटेगा।
उल्लेखनीय है कि बीती रात भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद सीएचसी वैर का निरीक्षण करने जा रहीं भरतपुर सांसद श्रीमती रंजीता कोली के काफिले पर धरसोनी गांव के समीप हथियार बंद बदमाशों द्वारा हमला करने की घटना हुई।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 85 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 70 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व