बिहार चुनाव में राजस्थान भाजपा की महिला मोर्चा टीम ने संभाला मोर्चा

पटना, जयपुर, उदयपुर। बिहार के आसन्न विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इस चुनाव में राजस्थान से भाजपा महिला मोर्चा का दल बिहार चुनाव में उतरा जिसमें वरिष्ठ नेत्रियों को अहम जिम्मेदारी मिली है।

इसी क्रम में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्रियों का एक सशक्त दल बिहार भेजा है, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार का कामकाज संभालेगा। पूर्व में हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी राजस्थान की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपने आक्रामक और प्रभावशाली प्रचार शैली से भाजपा उम्मीदवारों को निर्णायक जीत दिलाई थी। इसी अनुभव और ऊर्जा को देखते हुए इस बार भी महिला मोर्चा की टीम को विशेष भूमिका सौंपी गई है।

महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पिंकी मांडावत के नेतृत्व में गठित इस दल में ममता शर्मा, आरती कांगोटिया, संगीता सोलंकी, शोभा भंडारी, ममता कटारा, कोमल गहलोत, प्रमा, नीलम मिश्रा, शांता, ज्योति कंवर सहित कुल 31 वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता शामिल हैं। महिला मोर्चा के इस दल ने पटना पहुंचकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्थान किया है। इसमें उदयपुर की कई कार्यकर्ता शामिल है।

राजस्थान महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएँगी। भाजपा पदाधिकारियों का मानना है कि महिला मोर्चा की सक्रियता से बिहार में चुनाव का माहौल और भी रोमांचक बनेगा तथा महिला मतदाताओं के बीच भाजपा को व्यापक समर्थन प्राप्त होगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व