मुख्यमंत्री गहलोत का उदयपुर व रतनपुर में जोशीला स्वागत

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन व पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी उनके साथ थे।


विमानतल पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों की अगवानी की। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी हिंगलाज दान, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एसपी मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से उपरना, पगड़ी व माला इत्यादि से स्वागत किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन देवी कटारा, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, समाजसेवी पंकज कुमार शर्मा, पार्षद अरूण टांक, धु्रव कुमार कविया, सुरेश श्रीमाली, वीरन्द्र वैष्णव, दिनेश श्रीमाली, फिरोज अहमद शेख, भगवान सोनी, सुभाष चित्तौड़ा, राजवीर मेघवाल, अशोक तम्बोली, संजय माधवानी, पूरण मेेनारिया, फतहसिंह राठौड़, भीमसिंह चुण्डावत, नवलसिंह चुण्डावत, भपूेन्द्र सिंह अरोड़ा, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कुछ देर एयरपोर्ट विश्राम गृह में रूकने बाद मुख्यमंत्री श्री गहलोत एयरपोर्ट के बाहर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शहरवासियों, ग्रामीणजनों व अन्य प्रबुद्धजनों से मिलने पहुंचे जहां सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मीडिया प्रतिनिधियों से भी रूबरू हुए और यहां से हेलीकॉप्टर से डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर गये।

रतनपुर में यात्रा का स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व उन्होंने डबोक एयरपोर्ट पर आर एस एस को निशाने पर लिया साथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता के नाम राष्ट्र के नाम संबोधन की अपील की।

Related Posts

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। एसआईआर को लेकर कांग्रेस झूठे ओर खोखले दावे कर झूठे नरेटिव का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है । देश में आठ बार एसआईआर…

राजस्थान में सातवीं की पढ़ाई छोड़ने वाले MLA ने 68 की उम्र में दिया MA का एक्जाम

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान के एक MLA ने 68 की उम्र में MA का एक्जाम दिया। स्थितियों के बीच सातवीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पाए इन विधायक…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 14 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 30 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 391 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

  • January 17, 2026
  • 19 views
उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल