गहलोत बोले शिक्षा क्षेत्र के विकास में नहीं आएगी कोई कमी ,चार विकास कार्यों का किया शिलान्यास

भींडर, उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में अंधेरा है। आज जिसके पास ज्ञान है, वह प्रगति कर रहा है। इसीलिए राज्य सरकार द्वारा नवाचारों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में नए राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा प्रोफेशनल कोर्स के विभिन्न संस्थान खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी कड़ी में उदयपुर के वल्लभनगर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास जल्द तैयार हो जाएंगे। साथ ही यहां 2 महाविद्यालय भी जल्द शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र के विस्तार में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

गहलोत मंगलवार को उदयपुर के भींडर में श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय भींडर, राजकीय महाविद्यालय कुरावड़ और वल्लभनगर में छात्रावास के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शिक्षित होगा वही आगे बढ़ेगा। देश और समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि व आधारभूत संरचना के विकास सहित सभी क्षेत्रों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा अभी तक 1.25 लाख नौकरियां दी जा चुकी है। करीब 1.25 लाख नौकरियों के लिए प्रक्रिया चल रही है। वहीं, इसी बजट में एक लाख नौकरियां और देने की घोषणा की गई है।


गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 1206 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोले गए है, ताकि गरीब तबके के विद्यार्थी भी अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त कर सके। प्रदेश में 210 नये राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं, इनमें 93 कन्या महाविद्यालय हैं। इतने महाविद्यालय आजादी के बाद पहली बार राजस्थान में खुले हैं। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश हित में किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, गृह राज्य मंत्री श्री राजेंद्र सिंह यादव, वल्लभनगर विधायक श्री प्रीति सिंह शक्तावत सहित कई जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दी सौगातें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर जिले के भींडर में 22 करोड़ 23 लाख रूपये के चार विकास कार्यों का शिलान्यास किया। यहां श्री गहलोत ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) वल्लभनगर में बालकों एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसका निर्माण 8.83 करोड़ की लागत से होगा। साथ ही लगभग 4.50 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय भवन कुराबड़ एवं 4.50 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय भवन भींडर का भी शिलान्यास किया। उन्होंने सीएचसी मेनार के विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। यहां 4.40 करोड़ रूपये के कार्य होंगे। इससे 30 बेड्स की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कलाकारों को किया प्रोत्साहित
हेलीपैड पर जनजाति कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा में परंपरागत वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों के साथ गैर नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जनजाति वाद्य ढोल, कुंडी व थाली की ताल पर डांडियों के साथ थिरकते लोक कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री ने भी डांडिये थाम और ढोल पर ताल देकर कलाकारों को प्रोत्साहित किया। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कलाकारों के साथ नृत्य किया।

दिवंगत श्री कन्हैयालाल के पुत्रों से मिले

उदयपुर की नृशंस घटना में दिवंगत हुए कन्हैयालाल तेली के दोनों पुत्रों ने सर्किट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने सरकारी नौकरी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दोनों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। दोषियों को उनके किए कृत्यों की सख्त से सख्त सजा मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पहुंचे आमजनों की परिवेदनाओं को भी सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 285 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 177 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 144 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 123 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 176 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 363 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व