मालवा-मेवाड़-मारवाड़ का होगा संगम , सांसद जोशी ने की रेल मंत्री वैष्णव से भेंट

नई दिल्ली, चित्तौड़गढ़। मालवा-मेवाड़-मारवाड़ का अब संगम होने वाला हैं क्योंकी मावली-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तन पुर्ण हो गया हैं, बड़ीसादड़ी-नीमच नवीन रेलमार्ग के कार्य को गति मिल गयी हैं तथा भूमि अधिग्रहण कार्य के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये जा चुके हैं इसके साथ ही मावली-मारवाड़ के आमान परिवर्तन का कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा, यह बात सांसद जोशी ने आज रेल भवन में केन्द्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट के बाद कही।

सांसद जोशी ने आज रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में शिष्टाचार भेंट की तथा मावली-बड़ीसादड़ी के आमान परिवर्तन के लोकार्पण के लिये बड़ीसादड़ी पधारने पर आभार व्यक्त किया तथा संसदीय क्षेत्र के लिये अतिआवश्यक मार्ग मावली-मारवाड़ के आमान परिवर्तन कार्य की प्रगति के लिये चर्चा की।
इसके साथ ही सांसद जोशी ने संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये आवश्यक महत्वपुर्ण रेलगाड़ीयों के चलाये जाने की आवश्यकता को बताया की मेवाड़ के क्षेत्र से उदयपुर योगनगरी ऋषिकेष ट्रेन को प्रतिदिन करने, उदयपुर से जगन्नाथ पुरी के लिये ट्रेन, उदयपुर से कटरा मॉ वैष्णोदेवी के लिये वाया अमृतसर व्यासजी ट्रेन, सियालदाह अजमेर का उदयपुर तक विस्तार तथा इन्दौर जोधपुर का बालोतरा श्रीनाकोड़ा तक विस्तार किये जाने का आग्रह किया।
इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के लिये यात्रियों की संख्या एवं आवश्यकता को देखते हुये कुछ स्टोपेज के लिये भी मांग की। सांसद जोशी ने रेल मंत्री से उदयपुर अहमदाबाद के आमान परिवर्तन के पुर्ण होने पर इसका शीघ्र ही लोकार्पण करने तथा अहमदाबाद से वाया उदयपुर होते हुये अजमेर व कोटा तक अहमदाबाद तक टर्मिनेट होने वाली रेलगाड़ीयों को विस्तारित करने की आवश्यकता को बताया। इसके साथ ही कोटा-रावतभाटा-भेंसरोड़गढ़-बेंगू-नीमच रेल लाईन के लिये सर्वे तथा प्रतापगढ़ के लिये रेल मार्ग के लिये भी चर्चा की।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व