तीन महीने पहले जिसकी सगाई हुई उसकी भी उपचार के दौरान मौत, जैसलमेर बस अग्निकांड

जोधपुर। जैसलमेर में बीते 14 अक्तूबर जोधपुर हाईवे पर हुए बस अग्निकांड Jaisalmer Bus Fire में गंभीर रूप से झुलसे एक और व्यक्ति की जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मौत हो गई है। इस तरह भीषण बस अग्निकांड में अब तक कुल 26 लोगों की जान चली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लाठी गांव के निवासी युवक ओमाराम (22) ने जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ओमाराम की तीन महीने पहले ही सगाई हुई थी।

महात्मा गांधी हॉस्पिटल जोधपुर के अधीक्षक फतेह सिंह भाटी ने बताया कि ओमाराम की मौत के साथ मृतकों की संख्या 26 पहुंच गई है। हॉस्पिटल अधीक्षक के अनुसार, ओमाराम का जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर हुए बस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे गए थे और उनकी हालत गंभीर थी।

ओमाराम के सात भाई थे, जिसमें वह तीसरे नंबर पर था। उसके अलावा एक बहन भी थी। ओमाराम के दो भाई शादीशुदा हैं। तीन महीने पहले ही ओमाराम की सगाई हुई थी। बताया जा रहा है कि ओमाराम का परिवार गांव का सबसे गरीब परिवार था। हादसे के दिन वह जैसलमेर से लाठी जा रहा था और उसी दिन वह इस भीषण हादसे का शिकार हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया था।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 422 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 311 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 257 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 231 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 321 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 499 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व