उदयपुर में वेक्सीनेशन रिकार्ड, एक ही दिन में 64,312 टीके लगाए

उदयपुर। उदयपुर UDAIPUR जिले में कोरोना वेक्सीनेशन vaccination के लिहाज से शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। जिले में शुक्रवार को एक ही दिन में 64312 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें उदयपुर शहर में 13 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के निर्देश पर शुक्रवार को अभियान के रूप में 50 हजार से ज्यादा लोगों को एक दिन में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा का आंकड़ा पार किया गया। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों के सघन अभियान में भी उदयपुर जिले ने 1 लाख 3 हजार 333 लोगों का टीकाकरण कर रिकॉर्ड उपलब्धि अर्जित की है।

उदयपुर शहर ने बनाया रिकॉर्ड
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर जिले में 242 केंद्रों पर 64312 टीके लगाए गए। इनमें उदयपुर शहरी क्षेत्र में 18 साइट पर 13083 लोगों का टीकाकरण किया गया। सुबह से ही वेक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आया। एक दिन पहले ही चिकित्सा विभाग के द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को ऑनलाइन स्लॉट्स खुलने की जानकारी प्रदान की गई। इससे लोगों को टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

गांव भी नहीं रहे पीछे
आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि शुक्रवार को उदयपुर शहर सहित पूरे जिले में वेक्सीनेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। बडगांव ब्लॉक में 12 सेशन साइट पर 4712, भिंडर ब्लॉक में 26 सेशन साइट पर 7857, गिर्वा ब्लॉक में 20 केंद्रों पर 6512, गोगून्दा ब्लॉक में 11 केंद्रों पर 1801, झाड़ोल ब्लॉक में 16 केंद्रों पर 2751, खेरवाड़ा ब्लॉक में 16 टीकाकरण केंद्रों पर 5452, कोटड़ा में 16 टीकाकरण केंद्रों पर 297, लसाडि़या में 4 वेक्सीनेशन सेंटर पर 145, मावली ब्लॉक में 28 केंद्रों पर 7576 लोगों ने टीका लगवाया।

रिकॉर्ड उपलब्धि पर कलक्टर ने दी बधाई
जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने वेक्सीनेशन अभियान के तहत एक ही दिन में 64 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाने पर चिकित्सा विभाग सहित पूरे जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को बधाई दी। कलक्टर देवड़ा ने बताया कि 9 जून से 11 जून की अवधि यानी तीन दिन में उदयपुर जिले में 1 लाख तीन हजार 333 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। सभी के सम्मिलित प्रयासों से हमने वेक्सीनेशन में भी शुक्रवार को एक रिकॉर्ड कायम किया है।

रंग लाया वेक्सीनेशन का माइक्रो मैनेजमेंट
कलक्टर चेतन देवड़ा ने वेक्सीन की गति बढ़ाने के लिए एक दिन पहले ही सभी अधिकारियों का माइक्रो मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाया था। इसके सुखद परिणाम शुक्रवार को सामने आए। कलक्टर के निर्देश पर जिले में सेशन साइट भी बढ़ाई गई। जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और पंचायत स्तर तक टीकाकरण की पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ और स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग लिया गया।

Related Posts

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर में एक रिटायर्ड टीचर और उसके पति को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 71 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ितों ने ठगी…

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। एसआईआर को लेकर कांग्रेस झूठे ओर खोखले दावे कर झूठे नरेटिव का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है । देश में आठ बार एसआईआर…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 14 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 30 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 391 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

  • January 17, 2026
  • 19 views
उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल