दीया कुमारी, प्रेमचंद और वासुदेव देवनानी पहुंचे दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा के गांव

उदयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दिवंगत विधायक सलूंबर श्री अमृत लाल मीणा के निजी आवास सलूंबर में लालपुरिया सेमारी गांव जाकर चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्वर्गीय मीणा के राजनीतिक और सामाजिक योगदान और क्षेत्र में उनके प्रेरणादायक नेतृत्व की सराहना की। श्री देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय मीणा जमीन से जुड़े नेता थे। स्थानीय लोगों में उनकी अच्छी छवि थी। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने स्वर्गीय मीणा के पुत्र श्री अविनाश श्री कपिल उनकी पत्नी श्रीमती शांता देवी और पुत्री प्रियंका तथा उनके परिवारजन के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान ग्राम वासियों और परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी को स्थानीय महाविद्यालय का नाम दिवंगत विधायक श्री मीणा के नाम से करने का अनुरोध किया। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने श्री देवनानी को अनुरोध पत्र भी सोपां। श्री देवनानी की लालपुरिया यात्रा दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व श्री प्रेमचंद बैरवा ने दी स्व. मीणा को श्रद्धांजलि
राजस्थान के माननीय उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शनिवार को सलूंबर क्षेत्र की यात्रा पर रहे। इस दौरान वे सलूंबर के दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा के पैतृक गांव लालपुरिया स्थित निवास पहुंचे और यहां पर स्व. मीणा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने स्व.मीणा के परिजनों से भी मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर, उपमुख्यमंत्री द्वय ने श्री मीणा के योगदान और उनकी इस जनजाति अंचल के विकास में दिए गए योगदान व प्रेरक नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की।

राज्यसभा सांसद गरासिया ने भी जताई संवेदना
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया भी शनिवार को सलूंबर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा के निवास पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गरासिया ने कहा कि स्व. मीणा इस जनजाति अंचल के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे और उन्होंने इस क्षेत्र को तीन बार नेतृत्व देकर जनजाति क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए विकास कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने स्व. मीणा के निधन को इस जनजाति अंचल के लिए अपूरणीय क्षति भी बताया। इस मौके पर उन्होंने परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 28 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व