डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ बने उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष, जानिए किसको कितने वोट मिले

उदयपुर। रविवार को उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन (यूडीसीए) के चुनाव में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ रविवार को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अध्यक्ष पद पर आसीन होने की हैट्रिक के लिए अपनी सियासी गुगली से विरोधियों को क्लीन बोल्ड कर दिया है।
एसोसिएशन के नवनिर्वाचित-पूर्व पदाधिकारियों व विभिन्न समाज-संगठनों के पदाधिकारियों ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इसके लिए डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष पद पर विजय घोषित होने के बाद डॉ. मेवाड़ को शुभकामना देने वालों का तांता लग गया।

सचिव पद पर भी क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज चौधरी ने निर्विरोध बाजी मारी है। कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, चार ज्वाइंट सेक्रेट्री निर्विरोध चुने गए। वहीं डिप्टी प्रेसिडेंट, कोषाध्यक्ष, पीआरओ पद पर रोमांचक मुकाबला हुआ। इनमें छह वोटों से मनोज भटनागर, महेन्द्र शर्मा, रजनीश शर्मा ने जीत दर्ज की। एक्जीक्यूटिव पद पर किशन चौधरी, हेमन्त खटीक, अभिषेक शर्मा, अशोक परदेसी, राजेन्द्र जैन, धनपाल जैन, पीसी लोढ़ा ने जीत दर्ज की।

वाइस प्रेसिडेंट पद पर मोहम्मद शाहीद, कुबेर सिंह, राकेश खोखावत, विनोदकुमार राठौड़, यशवंत पालीवाल और सुरेश सोनी, मुकेश कुमावत, अनीस इकबाल और हर्षवर्धन जैन नि विरोध चुने गए।

शहर के राजपुताना रिसोर्ट में रविवार सुबह पहले एजीएम हुई, जिसमें पिछली कार्यकारिणी ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद सुबह 11 से 1 बजे तक वोट डाले गए। इसके बाद चुनाव अधिकारी मो. यासीन पठान ने वोटों की गिनती कर कार्यकारिणी की घोषणा कर शपथ दिलाई। ये कार्यकारिणी अगले चार साल के लिए चुनी गई है।

जानिए किसको कितने वोट मिले
पेसिडेंट : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ : निर्विरोध निर्वाचित
डिप्टी प्रेसिडेंट- मनोज भटनागर 22- आर चन्द्रा- 16़, अन्तर- 6
कोषाध्यक्ष- महेन्द्र शर्मा- 22, डॉ प्रकाश जैन- 16, अन्तर- 6
पीआरओ- रजनीश शर्मा – 20, संजय जैन- 18, अन्तर- 2
एक्जीक्यूटिव सदस्य- किशन चौधरी 36, हेमन्त खटीक- 28, अभिषेक शर्मा- 27, अशोक परदेसी- 27, राजेन्द्र जैन- 23, धनपाल जैन- 22, पीसी लोढ़ा- 22

लगातार पांचवीं बार शर्मा टीम सिरमौर
महेन्द्र शर्मा टीम 2009 से अब तक पिछले पांच चुनावों में लगातार जीत रही है। इसमें दो बार उदयपुर आरसीए में विशेष आमंत्रित सदस्य, सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुके है। वहीं उदयपुर के कई रणजी खिलाड़ी राजस्थान टीम के चयनकर्ता रहे चुके है। अब फिर उम्मीद है कि इस बार भी उदयपुर का दबदबा आरसीए में रहेगा और 15 साल के अधूरे सपने क्रिकेट स्टेडियम को पूरा करेगी। वहीं हमारे खिलाड़ी भी आईपीएल व भारतीय टीम तक पहुंचे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व